• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लाल कृष्ण आडवाणी

बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

July 4, 2024
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
लाल कृष्ण आडवाणी

नई दिल्ली। बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी की फिर से तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बुधवार रात को भर्ती करवाया गया है। आडवाणी को मथुरा रोड स्थित अपोलो अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया है। पिछले दिनों भी आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

अपोलो अस्पताल ने बयान जारी करके कहा है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

लाल कृष्ण आडवाणी बीजेपी के वयोवृद्ध नेता व देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री हैं। 96 वर्षीय आडवाणी को पिछले दिनों नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद 27 जून की दोपहर को छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया था कि आडवाणी को 26 जून की रात करीब 10.30 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका यूरोलॉजी विभाग में इलाज चल रहा था। एम्स में डॉ. अमलेश सेठ की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था और वे निगरानी में थे।

कई बार रह चुके हैं बीजेपी अध्यक्ष
लालकृष्ण आडवाणी को हाल ही में 30 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। आडवाणी ने 1942 में एक स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। उन्होंने 1970 में अपना संसदीय जीवन शुरू किया जब वे राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1989 में नई दिल्ली से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने मोहिनी गिरी को हराया। उन्होंने 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। आडवाणी ने 1980 में अपनी स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

Tags: लाल कृष्ण आडवाणी
Previous Post

Rashifal 4 July 2024 : मेष, मकर व कुंभ समेत इन राशियों को दोपहर तक मिलेगी अच्छी खबर

Next Post

अराजकत्वों ने कराई भगदड़, लीगल एक्शन लेंगे, हादसे पर बोले ‘भोले बाबा’

Next Post
अराजकत्वों ने कराई भगदड़, लीगल एक्शन लेंगे, हादसे पर बोले 'भोले बाबा'

अराजकत्वों ने कराई भगदड़, लीगल एक्शन लेंगे, हादसे पर बोले 'भोले बाबा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
  • बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच
  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In