स्पोर्ट्स डेस्क:बीसीसीआई ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत के वनडे और टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। टेस्ट और टी20 इंटरेनशनल से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, 38 वर्षीय रोहित अब कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बनाया गया है। गिल भारत की टेस्ट टीम के कप्तान हैं और टी20 में उपकप्तान हैं। श्रेयस अय्यर को वनडे में उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है।
रोहित शर्मा ने 56 वनडे मैचों में भारत कप्तानी की, जिसमें दमदार रिकॉर्ड रहा। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने 42 वनडे जीते और सिर्फ 12 मर्तबा हार का सामना किया। उनके नेतृत्व में भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। रोहित और कोहली 9 महीने बाद भारत के लिए खेलेंगे। दोनों पिछली बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे। रोहित की अगुवाई भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सीमित ओवर सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी।
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें एशिया कप 2025 में हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई थी। वह एशिया कप फाइनल में नहीं खेले थे, जिसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विकेटकीपर ऋषभ पंत अनफिट होने के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए पंत एशिया कप में भी नहीं खेले थे। भारतीय टी20 टीम की बागडोर एक बार फिर सूर्यकुमार संभालेंगे।
भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

