• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव से पहले राजस्थान में घूंघट बनाम बुर्का विवाद, क्यों घिर गए अशोक गहलोत

चुनाव से पहले राजस्थान में घूंघट बनाम बुर्का विवाद, क्यों घिर गए अशोक गहलोत

June 16, 2023
सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

April 23, 2026
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के 48 वरिष्ठ नेता मारे गए, ट्रंप ने दी अहम जानकारी

ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब

April 23, 2026
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

April 23, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब

April 23, 2026
 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

April 23, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर

April 23, 2026
कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

April 23, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली

April 23, 2026
एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

April 23, 2026
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

चुनाव से पहले राजस्थान में घूंघट बनाम बुर्का विवाद, क्यों घिर गए अशोक गहलोत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 16, 2023
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनाव से पहले राजस्थान में घूंघट बनाम बुर्का विवाद, क्यों घिर गए अशोक गहलोत

File Photo

जयपुर:राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले ‘घूंघट बनाम बुर्का’ विवाद खड़ा होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से एक महिला का घूंघट हटाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुर्के का मुद्दा उठा दिया है। भाजपा ने पूछा है कि गहलोत जबरदस्ती घूंघट को हटा रहे हैं, लेकिन बुर्के को लेकर उनकी बोलती क्यों बंद हो जाती है। क्यों कांग्रेस पार्टी हिजाब का समर्थन करती है? भाजपा के कई नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत का वीडियो साझा करते हुए उनसे सवाल दागे हैं।

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं से घूंघट हटाने को कह रहे हैं। बांसवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत दो हिंदू महिलाओं को घूंघट हटाने को कहता है। वह खुद ही घूंघट को ऊपर करते हुए कहते हैं, ‘घूंघट निकाल, घूंघट का जमाना गया अब। भाई के सामने क्या घूंघट निकालना।’ गहलोत आगे बढ़ते हैं तो एक मुस्लिम महिला बुर्के में दिखती है। गहलोत उससे भी बात करते हैं, लेकिन बुर्के या हिजाब को लेकर कुछ नहीं कहते। भाजपा ने इसी बात पर आपत्ति जताई है।

भाजपा नेताओं ने वीडियो सहारे अब गहलोत को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया, ‘फर्क साफ है। कांग्रेस के सीएम को जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट हटाना है। इसके लिए वह बाकायदा अभियान चलाते हैं, लेकिन बुर्के पर बोलती बंद हो जाती है और इनके आलाकमान हिजाब का समर्थन करते हैं। इस तरह कांग्रेस ने भारत को बर्बाद किया। ये दोगलापन नहीं तो और क्या!’

राजस्थान बीजेपी के एक अन्य नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी गहलोत का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी कह रहे हैं कि घूंघट का जमाना गया अब, बात बिलकुल सही है, पर खाली घूंघट का?’ दरअसल, अशोक गहलोत घूंघट प्रथा के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। वह इसे समाजिक बुराई बताते हुए अक्सर इसे खत्म करने की अपील करते दिखते हैं। वहीं, भाजपा का आरोप है कि गहलोत सिर्फ घूंघट प्रथा के खिलाफ बोलते हैं, जबकि बुर्का और हिजाब का विरोध नहीं करते हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Previous Post

औरंगजेब का जिन्न महाराष्ट्र में फिर करा रहा बवाल, स्टेटस पर भड़के लोग; आरोपी गिरफ्तार

Next Post

दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम बदला गया

Next Post
दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम बदला गया

दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम बदला गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री
  • ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’
  • राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी
  • ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In