• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल

भारत ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्टों को किया खारिज

January 4, 2025
नोआपारा में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

नोआपारा में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
निजी क्षेत्र का कमाल: ‘मिशन दृष्टि’ से भारत की अंतरिक्ष शक्ति और मजबूत

निजी क्षेत्र का कमाल: ‘मिशन दृष्टि’ से भारत की अंतरिक्ष शक्ति और मजबूत

May 3, 2026
जैसी संगत, वैसी रंगत: मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का संदेश

जैसी संगत, वैसी रंगत: मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का संदेश

May 3, 2026
विनेश फोगाट का खुलासा: “मैं भी यौन उत्पीड़न की शिकार”, बृजभूषण पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट का खुलासा: “मैं भी यौन उत्पीड़न की शिकार”, बृजभूषण पर लगाए गंभीर आरोप

May 3, 2026
धर्म रूपी निर्मल जलाशय में स्नान है महत्त्वपूर्ण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

धर्म रूपी निर्मल जलाशय में स्नान है महत्त्वपूर्ण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 3, 2026
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

May 3, 2026
सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

May 3, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार

May 3, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना

May 3, 2026
बुलेट ट्रेन

तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप

May 3, 2026
डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

May 3, 2026
हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

May 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारत ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्टों को किया खारिज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल

File Photo

डेस्क:भारत ने शुक्रवार को वाशिंगटन पोस्ट की दो हालिया रिपोर्टों में किए गए दावों को खारिज कर दिया। अमेरिकी अखबार ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि मालदीव की विपक्षी पार्टी ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने के लिए भारत से 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद मांगी थी। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) कथित तौर पर पाकिस्तान में हत्याएं करा रही है।

हालांकि भारत ने इन सभी रिपोर्टों को खारिज करते हुए अखबार की साख पर ही सवाल खड़े किए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “यह अखबार और संबंधित पत्रकार भारत के प्रति जबरदस्त दुश्मनी रखते हैं। उनके कार्यों में एक पैटर्न देखा जा सकता है। मैं इस रिपोर्ट की विश्वसनीयता का आकलन आप पर छोड़ता हूं। हमारे लिए, इसकी कोई साख नहीं है।”

इससे पहले, वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की साजिश में शामिल था। मालदीव पर अपनी खबर में, अखबार ने “डेमोक्रेटिक रिन्यूअल इनिशिएटिव” नामक एक दस्तावेज का हवाला देते हुए दावा किया कि विपक्षी राजनेताओं ने मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए वोट देने के वास्ते उनकी अपनी पार्टी के सदस्यों सहित 40 संसद सदस्यों को रिश्वत देने का प्रस्ताव रखा था। इसमें कहा गया है कि महीनों की गुप्त वार्ता के बाद भी षड्यंत्रकारी राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए पर्याप्त वोट जुटाने में असफल रहे।

हालांकि, इस दावे को मालदीव की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी, मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति के खिलाफ किसी भी “गंभीर साजिश” की जानकारी नहीं है और भारत ऐसा कदम कभी नहीं उठाएगा।

मोहम्मद नशीद ने एक बयान में कहा, “मैंने वाशिंगटन पोस्ट का लेख पढ़ा। मुझे राष्ट्रपति के खिलाफ किसी भी गंभीर साजिश की जानकारी नहीं है, हालांकि कुछ लोग हमेशा षड्यंत्र की दुनिया में जीते हैं। भारत ऐसा कदम कभी नहीं उठाएगा क्योंकि वह हमेशा मालदीव के लोकतंत्र का समर्थन करता है। भारत ने हम पर कभी शर्तें थोपने की कोशिश नहीं की।”

रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के मामले में, मैं आपको अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की बात याद दिलाना चाहता हूं, उन्होंने कहा था- आप अपने घर के आंगन में सांप पाल कर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे आपके पड़ोसियों को ही काटेंगे।”

दरअसल अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ को लेकर एक खबर छापी थी। वाशिंगटन पोस्ट का कहना है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) ने कथित तौर पर 2021 के बाद से पाकिस्तान में लगभग आधा दर्जन लोगों को मारने के लिए एक व्यवस्थित हत्या कार्यक्रम को अंजाम दिया।

Previous Post

अभिजीत भट्टाचार्या का शाहरुख खान पर निशाना

Next Post

4 जनवरी 2025 का राशिफल

Next Post
राशिफल

4 जनवरी 2025 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नोआपारा में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
  • निजी क्षेत्र का कमाल: ‘मिशन दृष्टि’ से भारत की अंतरिक्ष शक्ति और मजबूत
  • जैसी संगत, वैसी रंगत: मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का संदेश
  • विनेश फोगाट का खुलासा: “मैं भी यौन उत्पीड़न की शिकार”, बृजभूषण पर लगाए गंभीर आरोप
  • धर्म रूपी निर्मल जलाशय में स्नान है महत्त्वपूर्ण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In