• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बहन, राष्ट्र, मातृभूमि व आत्मा की भी हो रक्षा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

बहन, राष्ट्र, मातृभूमि व आत्मा की भी हो रक्षा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

August 19, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

बहन, राष्ट्र, मातृभूमि व आत्मा की भी हो रक्षा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

रक्षाबन्धन पर भ्रूण की रक्षा से लेकर देश की रक्षा व आत्मरक्षा की आचार्यश्री ने दी पावन प्रेरणा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 19, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
बहन, राष्ट्र, मातृभूमि व आत्मा की भी हो रक्षा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
बहन, राष्ट्र, मातृभूमि व आत्मा की भी हो रक्षा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
बहन, राष्ट्र, मातृभूमि व आत्मा की भी हो रक्षा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
बहन, राष्ट्र, मातृभूमि व आत्मा की भी हो रक्षा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
बहन, राष्ट्र, मातृभूमि व आत्मा की भी हो रक्षा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
सूरत:युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने श्रावणी पूर्णिमा अर्थात् रक्षाबन्धन के दिन महावीर समवसरण में उपस्थित जनता को आयारो आगम के आधार पर पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आयारो में बताया गया है कि आत्मा क्षण भर में मुक्त हो जाती है। जो आदमी संयम में रमण करता है, अरति भाव रखता है, साधना करते-करते उसके जीवन में ऐसा क्षण आत्मा है, जब उसकी आत्मा मोह से मुक्त हो जाता है। आठ कर्मों में सबसे पहले क्षीण होने वाला कर्म मोहनीय कर्म होता है। सबसे ज्यादा नुकसानदेह और पापों को लगाने वाला कर्म मोहनीय ही होता है। सबसे पहले विनाश भी इसीका ही होता है। तीन चरणों में आठों कर्मों का क्षय होता है। प्रथम चरण में मोहनीय और दूसरे शेष तीन घाति कर्मों तथा तीसरे चरण में चार अघाति कर्मों का क्षय होता है। अच्छी साधना करने वाली आत्मा क्षण भर में मुक्त हो जाती है। एक समय ऐसा आता है, चेतना सभी कर्मों से मुक्त हो जाती है। इसके बाद तो आत्मा को सिद्धत्व की प्राप्ति हो सकती है। आत्मा सिद्धत्व को प्राप्त करने की आदि तो है, किन्तु उसका आदि नहीं अंत नहीं होती, वह अनंत हो जाती है।
हर सिद्ध आत्मा सिद्धत्व की प्राप्ति से पहले कभी न कभी मिथ्यात्वी के रूप में रहती है। आज श्रावणी पूर्णिमा है। श्रावण मास का अंतिम दिन है। रक्षाबन्धन के रूप में यह दिन प्रतिष्ठित है। लौकिक, सांसारिक जीवन के अनुसार यह लौकिक पर्व श्रावणी पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हालांकि यह तो बन्धन है। मुक्ति तो अच्छी होती है तो कहीं-कहीं बन्धन भी अच्छा होता है। रक्षा का बन्धन, मर्यादा का बंधन, नियम, प्रतिष्ठा व एरिया का बन्धन होता है। कहीं-कहीं बन्धन से भी लाभ हो सकता है।
आदमी को अपनी आत्मा की रक्षा का प्रयास करना चाहिए। इस रक्षाबन्धन पर यह संकल्प करने का प्रयास करना चाहिए कि मैं अपनी अत्मा की रक्षा करूंगा। इन्द्रियों का संयम करते हुए अपनी आत्मा का रक्षा का प्रयास करना चाहिए। असुरक्षित आत्मा पापकर्मों से बंध कर संसारी अवस्था में भ्रमण करती रहती है। इसलिए आदमी को अपनी आत्मा की सुरक्षा करने का प्रयास करना चाहिए। आज के दिन बहनें भाइयों को रक्षा बांधती हैं तो कन्याओं, बहनों व उनके संस्कारों की रक्षा प्रयास हो। उनके जीवन की रक्षा और कन्या भ्रूण हत्या से भी बचने का प्रयास करना चाहिए। आत्मा की रक्षा, बहनों की रक्षा, संस्कारों की रक्षा, राष्ट्र की रक्षा, अहिंसा की रक्षा, संयम, ईमानदारी, संस्कारों की रक्षा, शरीर की रक्षा, प्राणियों की रक्षा, मातृभूमि की रक्षा तथा देश के नागरिकों की भी रक्षा हो। इस प्रकार रक्षा के अनेक संदर्भ बन सकते हैं। अध्यात्म की दृष्टि से सबसे बड़ी रक्षा पापों से अपनी आत्मा को बचाना होता है। इसलिए आदमी को गलत आचरणों से अपनी आत्मा की रक्षा का प्रयास करना चाहिए।
श्रावण पूर्णिमा का दिन संस्कृत दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। संस्कृत भाषा में प्राचीन और अरवाचीन ग्रन्थ प्राप्त होते हैं। परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी, परम पूज्य महाप्रज्ञजी में कितना संस्कृत का ज्ञान रहा। प्राचीन समय में हमारे कितने-कितने साधु-साध्वियां, समणियां संस्कृत भाषा के पारंगत हैं। संस्कृत भाषा का अच्छा अध्ययन होने से आगमों के अर्थ को जानने में सुगमता हो सकती है। यह श्रावणी पूर्णिमा संस्कृत दिवस के रूप में भी प्रतिष्ठित रही है।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व साध्वीप्रमुखाजी ने भी उपस्थित जनता को उद्बोधित किया। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने अनेकानेक तपस्वियों को उनकी तपस्याओं का प्रत्याख्यान कराया।
Previous Post

बिहार में नौकरी और रोजगार की राजनीति: तेजस्वी यादव पर बीजेपी का तीखा प्रहार

Next Post

तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए खतरनाक, कड़ी सजा जरूरी; सुप्रीम कोर्ट में बोला केंद्र

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए खतरनाक, कड़ी सजा जरूरी; सुप्रीम कोर्ट में बोला केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In