वॉशिंगटन:अमेरिका के मेम्फिस में अफ्रीकी मूल के एक व्यक्ति की पुलिस द्वारा कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या किए जाने का वीडियो सामने आया। जिसको लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उस दर्द एवं पीड़ा की याद दिलाता है जिससे अश्वेत और भूरे अमेरिकियों को प्रत्येक दिन गुजरना पड़ता है। इसी बीच बाइडन ने इस घटना के विरोध में लोगों से हिंसा से बचने का भी आह्वान किया। साथ ही बाइडन ने मारे गए अश्वेत व्यक्ति के माता-पिता से भी बात की।
निष्पक्षता से होगी मामले की जांच
बाइडन ने कहा कि इस मामले की जांच निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से होगी। वहीं, इस घटना को लेकर उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दुख जताते हुए कहा कि वह पुलिस कामकाज में जबावदेही और पारदर्शिता लाएंगी। बता दें कि इस घटना को लेकर अमेरिका में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगहों से तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत होने की खबरें भी सामने आई हैं। इसी बीच पुलिस ने शुक्रवार की रात टाइम्स स्क्वायर में तीन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
5 पुलिसकर्मी हुए निलंबित
अमेरिका के मेम्फिस शहर में शुक्रवार को जारी हुए वीडियो में पुलिस अधिकारियों को 29 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति को मारते-पीटते हुए देखा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निकोल्स टायर को 7 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई, हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के निकोल्स टायर से मारपीट की। उसे डंडों और लातों-घूंसों से पीटा गया। घटना में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उन पर गैर-इरादतन हत्या समेत कई आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

