डेस्क : तेजस्वी यादव ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए जगतवीर राय हत्याकांड को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और आंदोलन की चेतावनी दी है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले अपराधी बेलगाम थे, अब पुलिस भी मनमानी पर उतर आई है।
बुधवार को गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव पहुंचे तेजस्वी यादव ने मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जगतवीर की हत्या शराब के नशे में एक दारोगा ने की। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के आठ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है।
तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा और मुजफ्फरपुर जिला बंद कराया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
बीते 17 मार्च की देर रात गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव में पुलिस एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ग्रामीणों द्वारा पथराव किए जाने और हालात बिगड़ने के बीच पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें 55 वर्षीय किसान जगतवीर राय की मौत हो गई। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने शव को मौके पर रखकर आरोपी थानेदार की गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप था कि पुलिस गलत व्यक्ति के घर में घुस गई थी और जबरन पकड़ने की कोशिश के दौरान विवाद बढ़ा। इसी बीच बीच-बचाव करने पहुंचे जगतवीर राय को गोली लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि दारोगा ने सीधे उनके सीने में गोली चलाई।
अगले दिन से ही गांव में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 19 मार्च को पप्पू यादव भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर अंतिम संस्कार कराया।
पुलिस पर कार्रवाई
मामले की प्रारंभिक जांच में थानेदार राजा सिंह की लापरवाही सामने आने के बाद उन्हें हटाया गया है। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। थानेदार की पिस्टल जब्त कर जांच के लिए भेजी गई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें थानेदार को आरोपी बनाया गया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

