• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रशांत किशोर

बिहार की राजनीति में नया मोड़: ‘गुजरात कनेक्शन’ पर पीके का बड़ा हमला

March 26, 2026
‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

April 21, 2026
गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

April 21, 2026
अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

April 21, 2026
मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी

मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी

April 21, 2026
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहन: बैटरी, रेंज और फीचर्स में क्या है खास

ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, टाटा मोटर्स ने मारी बाज़ी

April 21, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 21, 2026
हिमालय की गोद में रोमांचक सफर: मनाली विशेष

हिमालय की गोद में रोमांचक सफर: मनाली विशेष

April 21, 2026
पर्स में रखें ये शुभ चीजें, धन आकर्षण के खुल सकते हैं नए द्वार

पर्स में रखें ये शुभ चीजें, धन आकर्षण के खुल सकते हैं नए द्वार

April 21, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 21 अप्रैल 2026

April 21, 2026
ऊर्जा ठिकानों पर बढ़ते हमले, रूस की रिफाइनरी बनी निशाना

ऊर्जा ठिकानों पर बढ़ते हमले, रूस की रिफाइनरी बनी निशाना

April 20, 2026
छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्लेन क्रैश, रतनपहली जंगल में गिरी चार्टर्ड फ्लाइट

छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्लेन क्रैश, रतनपहली जंगल में गिरी चार्टर्ड फ्लाइट

April 20, 2026
 तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन

 तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन

April 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

बिहार की राजनीति में नया मोड़: ‘गुजरात कनेक्शन’ पर पीके का बड़ा हमला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2026
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रशांत किशोर

डेस्क : नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। एनडीए खेमे में अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है कि राज्य की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी। इसी बीच यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है।

इस सियासी हलचल के बीच जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा करते हुए ‘गुजरात कनेक्शन’ का मुद्दा उठा दिया है। मुंगेर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है और जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, वे निराधार हैं।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री राज्य के बजाय गुजरात के हितों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार की पसंद के अनुसार होगा।

उन्होंने कहा, “बिहार में पहली बार ऐसे लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे, जिनकी प्राथमिकता बिहार नहीं, बल्कि गुजरात होगी। राज्य की नीतियां भी उसी हिसाब से तय की जाएंगी।”

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर कटाक्ष करते हुए किशोर ने कहा कि जिस नेता के पास 200 से अधिक विधायकों का समर्थन हो, वह स्वेच्छा से पद नहीं छोड़ता। उन्होंने नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे अब लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रशांत किशोर ने यह भी दोहराया कि उनकी पार्टी पहले ही यह भविष्यवाणी कर चुकी थी कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के कुछ ही महीनों बाद यह बात सच साबित होती दिख रही है।

एनडीए की जीत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की भूमिका रही है। उनका कहना था कि यदि कथित योजनाओं और व्यवस्थाओं का सहारा न लिया जाता, तो एनडीए को सफलता नहीं मिलती।

रोजगार और पलायन के मुद्दे पर भी किशोर ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद बिहार से गुजरात जाने वाले मजदूरों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है और अब यह आंकड़ा लाखों में पहुंच चुका है। उनका आरोप है कि यदि बिहार में उद्योग नहीं लगाए गए, तो आने वाले वर्षों में यह पलायन और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, “अगर केंद्र की पसंद का मुख्यमंत्री बिहार में बैठाया गया, तो यहां के युवाओं का पलायन और तेज होगा। गुजरात में फैक्ट्रियों के मालिक वहीं के लोग रहेंगे और बिहार के युवा मजदूर बनकर काम करने को मजबूर होंगे।”

Previous Post

बिहार में कानून-व्यवस्था पर घमासान: तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

Next Post

तेल संकट की आहट: फिलीपींस बना पहला देश, ऊर्जा आपातकाल लागू

Next Post
तेल संकट की आहट: फिलीपींस बना पहला देश, ऊर्जा आपातकाल लागू

तेल संकट की आहट: फिलीपींस बना पहला देश, ऊर्जा आपातकाल लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग
  • गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक
  • अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज
  • मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी
  • ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, टाटा मोटर्स ने मारी बाज़ी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In