राजकोट:चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्त के सामने गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है.
ये वारदात राजकोट जिले के गोंडल की है. यहां उमवाला रोड पर एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ गांव के किनारे खाली जगह पर बाइक के सहारे बैठी हुई थी. उसी वक्त यहां तीन लोग पहुंचे और पहले दोनों के साथ मारपीट करते हैं, उसके बाद लड़के को बंधक बना लेते हैं. इस घटना के बाद लड़की डर जाती है. वो लोग लड़के को जान से मारने की धमकी देते हैं. उसके बाद वो तीनों लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते हैं.
गोंडल के डिप्टी एसपी महर्षि रावल ने बताया कि पीड़ित ने बताया है कि तीन आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ साइंटिफिक सबूत जुटाने में जुटी है. साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी जा रही है.












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

