• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चंद्रयान

चंद्रयान-3 कर रहा कमाल, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ने दी बड़ी खुशखबरी

August 3, 2024
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

चंद्रयान-3 कर रहा कमाल, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ने दी बड़ी खुशखबरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
चंद्रयान

File Photo

नई दिल्ली: भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 के इतिहास रचने का एक साल पूरा होने वाला है। पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर रिकॉर्ड बना दिया था। तभी से चंद्रयान-3 मिशन लगातार चर्चा में बना हुआ है। भारत के इस तीसरे मून मिशन ने स्पेस सेक्टर में कमाल कर दिया है। चंद्रयान-3 ने स्पेस सेक्टर के स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया है। दरअसल, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने खुशखबरी दी है और कहा है कि इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता ने भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए कई स्टार्टअप का ध्यान अपनी ओर खींचा है। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने भी कहा कि अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाना चाहिए।

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन और राजा और ने  अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी त्वरक ‘वानम’ (तमिल शब्द जिसका अर्थ है आकाश) के शुभारंभ में भाग लिया, जिसे इसके सह-संस्थापक समीर भरत राम और हरिहरन वेदमूर्ति द्वारा सपोर्ट किया जाता है। भरत राम ने कहा कि अंतरिक्ष तकनीक का उद्देश्य अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। भरत राम ने आगे कहा कि हम इस साल (अपनी विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए) लगभग 6 स्टार्टअप का मूल्यांकन कर रहे हैं। 13 बिलियन अमरीकी डॉलर की अनुमानित भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 10 वर्षों में 44 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में आयोजित ‘फायरसाइड चैट’ में नारायणन ने कहा कि हालांकि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में लगभग 189 स्टार्टअप हैं, लेकिन उनमें से ‘अधिकांश’ उस काम में लगे हुए हैं जो इसरो ने 50 साल पहले किया था। उन्होंने यह भी कहा कि आप ऐसा कुछ क्यों करना चाहते हैं जो इसरो ने 50 साल पहले किया था? आपको वह करने की जरूरत है जो इसरो को आज चाहिए और जिससे आप वैश्विक स्तर पर, खासकर अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। नारायणन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के नासा के अनुरूप एशियाई देशों को शामिल करते हुए एक एशिया एयरोनॉटिक्स स्पेस एजेंसी (AASA) स्थापित करने की अपनी दीर्घकालिक इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आप मालदीव, म्यांमार जैसे देशों को शामिल कर सकते हैं यदि वे (एशियाई अंतरिक्ष एजेंसी स्थापित करने में) इच्छुक हैं।”

चंद्रयान-3 मिशन को सालभर होने जा रहा पूरा
इसरो ने पिछले साल तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य चंद्रमा पर पृथ्वी के हिसाब से 14 दिनों तक रहकर चांद से जुड़ी हुई तमाम जानकारियां इकट्ठा करना था। 2019 में भारत का दूसरा मून मिशन आखिरी समय पर सफल नहीं हो सका था। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें चंद्रयान-3 मिशन पर थीं। जब 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया, तब पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया था। इसके बाद, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर 14 दिनों तक स्टडी की और कई अहम जानकारियां वैज्ञानिकों को मुहैया करवाईं। भारत सरकार ने भी 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे घोषित किया हुआ है।

Previous Post

फिल्ममेकर्स पर भड़के राम गोपाल वर्मा

Next Post

इसरो ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को आगामी भारतीय-अमेरिकी स्पेस मिशन के लिए चुना

Next Post
शुभांशु शुक्ला

इसरो ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को आगामी भारतीय-अमेरिकी स्पेस मिशन के लिए चुना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In