• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चिराग पासवान

चिराग पासवान ने भरी चुनावी हुंकार, कहा– हर सीट पर लड़ूंगा, हर बिहारी के लिए

July 7, 2025
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

शेख हसीना प्रत्यर्पण मामले पर भारत ने दोहराया रुख, कानूनी प्रक्रिया से होगा फैसला

July 15, 2026
असम में बाढ़ का कहर, 37 हजार से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ का कहर, 37 हजार से अधिक लोग प्रभावित

July 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चा तेल 86 डॉलर के पार, पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज भी स्थिर

July 15, 2026
भजनलाल शर्मा

राजस्थान सरकार सख्त, अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

July 15, 2026
पवार-फडणवीस मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, बढ़ी सियासी अटकलें

पवार देंगे कांग्रेस को झटका? देर रात फडणवीस की एनसीपी संग ताबड़तोड़ बैठकें

July 15, 2026
टीएमसी और लेफ्ट से ठनी, कांग्रेस ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का लिया फैसला

ममता-कांग्रेस रिश्तों पर फिर सियासत तेज, बोले- अलग होने की गलती मानें दीदी

July 15, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, फोन पर बातचीत कर दिया भरोसा

July 15, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, अंग्रेजी को भारतीय भाषा मानने पर उठे सवाल

July 15, 2026
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

मानसून की कमी से महंगाई का डर, खरीफ बुवाई घटने से खाद्य वस्तुओं पर दबाव

July 15, 2026
गिल की 80 रनों की पारी ने बनाया रिकॉर्ड, चोट के बावजूद रचा नया इतिहास

गिल की 80 रनों की पारी ने बनाया रिकॉर्ड, चोट के बावजूद रचा नया इतिहास

July 15, 2026
अक्षर पटेल ने रचा नया इतिहास, टेस्ट-वनडे-टी20 में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

अक्षर पटेल ने रचा नया इतिहास, टेस्ट-वनडे-टी20 में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

July 15, 2026
रूस से तेल खरीद पर नरम पड़ा अमेरिका, भारत पर टैरिफ दबाव कम

रूस से तेल खरीद पर नरम पड़ा अमेरिका, भारत पर टैरिफ दबाव कम

July 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

चिराग पासवान ने भरी चुनावी हुंकार, कहा– हर सीट पर लड़ूंगा, हर बिहारी के लिए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2025
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
चिराग पासवान

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटे एनडीए के सहयोगी और लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान के मन में आखिर क्या चल रहा है। ये सवाल इसलिए खड़ा रहा है, क्योंकि रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में नव संकल्प महासभा की रैली में चिराग ने बड़ी घोषणा की। उन्होने कहा कि सारण की इस पावन धरती से ऐलान करता हूं कि मैं चुनाव लडूंगा। जब मैं कहता हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ेगा तो चिराग पासवान सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। हर सीट पर चिराग पासवान बनकर चुनाव लडूंगा।

चिराग ने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा। इससे पहले चिराग के जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती ने वीडियो जारी कर बताया था कि पार्टी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि आगमी विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहिए ताकि यह साफ संदेश जाए कि वो सिर्फ एक वर्ग, एक तबके या एक समाज के नेता नहीं है बल्कि पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए मैदान में हैं।

आपको बता दें चिराग पासवान की लोजपा (आर) एनडीए की अहम सहयोगी है। जिसमें बीजेपी, जेडीयू, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।

रैली को संबोधित करते हुए लोजपा आर के अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर, जिस तरीके से पीढ़ी दर पीढ़ी जो संपत्ति आपकी है, उस पर टैक्स लगाने की सोच कांग्रेस, राजद और उनके तमाम सहयोगी रखते हैं। जो लोग आज बिहार में विकास की बात करते हैं, ये वही विपक्ष के लोग हैं जिन्होंने 90 के दशक में बिहार को बर्बाद किया था।

लोजपा चीफ ने कहा कि बिहार में डोमिसाइल नीति लागू होनी चाहिए, मैं इसके समर्थन में हूं। आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि बिहार में 2023 में जब महागठबंधन की सरकार थी, तो उस वक्त राजद के उपमुख्यमंत्री और राजद के शिक्षा मंत्री थे, जिन्होंने डोमिसाइल नीति को खत्म किया। इससे पहले चिराग ने गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह बिहार में अपराध बढ़े हैं, और कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई है, यह चिंता का विषय है।

अगर पटना के पॉश इलाके में ऐसी घटना हुई है, तो हम कल्पना ही कर सकते हैं कि गांवों में क्या हो रहा होगा। सुशासन के लिए जानी जाने वाली सरकार के राज में ऐसी घटनाएं होना चिंताजनक है, तब विपक्ष को बोलने का मौका मिलेगा। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Previous Post

वोटर लिस्ट पर संग्राम: तेजस्वी सुप्रीम कोर्ट की शरण में

Next Post

मुंबई में रहूंगा, चुनौती है: निरहुआ का एमएनएस को जवाब

Next Post
निरहुआ

मुंबई में रहूंगा, चुनौती है: निरहुआ का एमएनएस को जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शेख हसीना प्रत्यर्पण मामले पर भारत ने दोहराया रुख, कानूनी प्रक्रिया से होगा फैसला
  • असम में बाढ़ का कहर, 37 हजार से अधिक लोग प्रभावित
  • कच्चा तेल 86 डॉलर के पार, पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज भी स्थिर
  • राजस्थान सरकार सख्त, अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
  • पवार देंगे कांग्रेस को झटका? देर रात फडणवीस की एनसीपी संग ताबड़तोड़ बैठकें
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In