• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सरकार बनी तो खुलवा देंगे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर : चरणजीत चन्नी

चन्नी ने ईडी की पूछताछ में अधिकतर सवालों से झाड़ा पल्ला, बढ़ेगी परेशानी

April 15, 2022
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

July 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

प्रदोष व्रत: जब संध्या की बेला में शिव कृपा का द्वार खुलता है

July 12, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

चन्नी ने ईडी की पूछताछ में अधिकतर सवालों से झाड़ा पल्ला, बढ़ेगी परेशानी

दोबारा जारी हो सकता है समन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 15, 2022
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरकार बनी तो खुलवा देंगे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर : चरणजीत चन्नी

File Photo

जालंधर;प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा पूछताछ के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बताया जातााहै कि चन्‍नी ने पूछताछ में ईडी के अधिकतर सवालों के गोलमोल जवाब दिए और इनसे पल्‍ला झाड़ा। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि ईडी चन्‍नी को दोबारा समन जारी कर जलब कर सकती है। उधर, कांग्रेस ने भी चन्‍नी के मामले में किनारा कर लिया है और पार्टी का कोई नेता उनके समर्थन में आगे नहीं आया है।

बता दें कि चन्‍नी अवैध रेत खनन, अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग के मामले में वसूली  के मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए। चन्नी ईडी दफ्तर में पेश हुए और उनसे करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ हुई। पूछताछ में चन्‍नी के रुख के कारण ईडी द्वारा चन्नी को पूछताछ के लिए फिर से बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है और उन्हें फिर समन किया जा सकता है।

ईडी के सूत्रों के अनुसार चन्नी से पहला सवाल यही था कि उनके भांजे से मिले 10 करोड़ रुपये किसके थे? चन्नी ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया। फिर यह पूछा गया कि भांजे के कहने पर उन्होंने कितने अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिं की? चन्नी ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इन्‍कार किया। उनसे अगला सवाल यह किया गया कि क्या ट्रांसफर व पोस्टिंग के बदले करोड़ों रुपये की धनराशि वसूली गई? इसका जवाब देने में भी चन्नी असहज रहे। करीब साढ़े पांच घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया।

चन्नी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि उन्हें ईडी ने जांच के लिए बुलाया था। वह ईडी की जांच में शामिल होने के लिए जालंधर दफ्तर गए थे और ईडी के सभी सवालों के जवाब भी दे दिए। ईडी की तरफ से उन्हें दोबारा समन जारी नहीं किया गया है। इसलिए अब जांच में शामिल होने का मतलब नहीं बनता है।

निजी गाड़ी में पहुंचे ईडी दफ्तर

समन की सूचना सार्वजनिक न हो जाए इसलिए चन्नी पहले जालंधर के एक बड़े संस्थान में पहुंचे। अपनी सुरक्षा टीम को वहीं छोड़कर निजी गाड़ी से ईडी दफ्तर पहुंचे। शाम को वह फिर उसी जगह पहुंचे जहां सुरक्षा टीम को छोड़ा था और वहीं से वापस खरड़ गए। चन्नी के ईडी दफ्तर में पेश होने की सूचना उनके सुरक्षा कर्मियों को भी नहीं थी।

सीएम भगवंत मान बोले- जो कर्म किए हैं भुगतने पड़ेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चन्नी को घेरते हुए कहा कि जो कर्म किए हैं, वह भुगतने ही पड़ेंगे। इससे पहले कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू भी चन्नी पर सवाल उठा चुके हैं। सिद्धू ने हार का ठीकरा चन्नी के सिर फोड़ा था तो जाखड़ ने कहा था कि करोड़ों रुपये जिनके ठिकानों से मिल रहे हैं, वे गरीब कैसे हो सकते हैं?

हनी मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को

चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी के बाद 31 मार्च को ईडी द्वारा जालंधर की अदालत में पेश किए गए चालान के मामले में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। हनी ने जमानत के लिए याचिका भी दायर की हुई है।

चन्नी खुद को दे रहे हैं क्लीनचिट : आप

उधर, चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने चन्‍नी पर हमला किया। चन्नी के ईडी की पूछताछ के बाद दिए गए बयान को हास्यास्पद बताते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि चन्नी खुद को क्लीनचिट दे रहे हैं और कह रहे हैं कि ईडी उनके जवाब से संतुष्ट है। वह भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

कंग ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह चन्नी के भ्रष्टाचार के साथ खड़ी है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़‍िंंग से सवाल किया कि क्या अवैध रेत माफिया में वह भी चन्नी के साथ 75:25 के हिस्सेदार थे? अगर नहीं थे तो क्या चन्नी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे? कांग्रेस को जल्द अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

कानून के दायरे में हो रही पूछताछ : अश्विनी शर्मा

फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से कानून के दायरे में रहकर पूछताछ की जा रही है। सरहिंद में डा. भीम राव आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह में पहुंचे शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में कोई भी व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, वह कानून से ऊपर नहीं है।

Previous Post

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिया भुजवासियों को 200 बेड वाले अस्पताल का तोहफा

Next Post

चीनी भाषा सीखेंगे सैनिक, समझेंगे ड्रैगन की रणनीति, सेना बना रही काउंटर प्लान

Next Post
चीनी भाषा सीखेंगे सैनिक, समझेंगे ड्रैगन की रणनीति, सेना बना रही काउंटर प्लान

चीनी भाषा सीखेंगे सैनिक, समझेंगे ड्रैगन की रणनीति, सेना बना रही काउंटर प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख
  • मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश
  • कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी
  • कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत
  • भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In