• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
डॉक्टरों के एक धड़े की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा संग मुलाकात के बाद ऐलान

डॉक्टरों के एक धड़े की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा संग मुलाकात के बाद ऐलान

August 14, 2024
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क

June 2, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान

June 2, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत

June 2, 2026
“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

June 2, 2026
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

डॉक्टरों के एक धड़े की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा संग मुलाकात के बाद ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 14, 2024
in एनसीआर, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
डॉक्टरों के एक धड़े की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा संग मुलाकात के बाद ऐलान

नई दिल्ली. कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को लेकर आक्रोशित डॉक्टरों की हड़ताल अब समाप्त होती नजर आ रही है। डॉक्टरों के एक महत्वपूर्ण संगठन ‘फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (FORDA) ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। हालांकि एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि केंद्रीय प्रोटेक्शन एक्ट की मांग पर ठोस आश्वासन मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने भी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

इन अस्पतालों में जारी रहेगी हड़ताल

1- एम्स दिल्ली

2- सफदरजंग अस्पताल

3- राम मनोहर लोहिया अस्पताल

4- इंदिरा गांधी अस्पताल

5- राजीव गांधी अस्पताल

6- हेडगेवार अस्पताल

आज रात तक फैसला आने की उम्मीद
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अन्य अस्पताल के डॉक्टर देर रात तक बैठक कर फैसला लेंगे। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने मंगलवार को अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वह अपनी हड़ताल वापस ले रहा है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मांगों को मान लिया है। FORDA के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार रात को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। FORDA ने कहा कि बुधवार सुबह से हड़ताल समाप्त रहेगी। उसने यह निर्णय मरीजों के कल्याण के हित में लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक में बनी बात
एसोसिएशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय प्रोटेक्शन एक्ट पर काम करने के लिए FORDA की भागीदारी के साथ एक समिति बनाने पर सहमति जताई। मंत्रालय ने भरोसा दिया है कि इस पर अगले 15 दिनों के भीतर काम शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी जल्द एक आधिकारिक बयान सामने आने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुई जघन्य घटना का संज्ञान लेते हुए देशभर के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अस्पतालों में जरूरी स्थानों सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों को नीति बनाने का सुझाव
चिकित्सा आयोग ने अपनी एडवाइजरी में लिखा है कि हाल के दिनों में मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों से अनुरोध है कि वे फैकल्टी, मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों समेत सभी स्टाफ सदस्यों के लिए कॉलेज और अस्पताल परिसर के भीतर सुरक्षित वातावरण के लिए एक नीति विकसित करें। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की सीसीटीवी से निगरानी करनी चाहिए।

पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की हो तैनाती
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में ओपीडी, वार्ड, कैजुअल्टी, लेबर रूम, हॉस्टल और आवासीय क्वार्टर और अन्य खुले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा कर्मचारियों (पुरुष और महिला) की तैनाती सहित पर्याप्त सुरक्षा उपाय उपलब्ध कराए जाने चाहिए। यही नहीं मेडिकल छात्रों के खिलाफ हिंसा की किसी भी घटना की कॉलेज प्रबंधन की ओर से तुरंत जांच कराने के साथ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। हिंसा की किसी भी घटना पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट अनिवार्य रूप से घटना के 48 घंटे के भीतर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को भेजी जानी चाहिए।

Tags: डॉक्टरों की हड़तालहड़ताल
Previous Post

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शहीदों का हुआ अपमान

Next Post

जावेद अख्तर ने पिछले 60 सालों से संभालकर रखा है सिखों का ये प्रतीक, कहा…

Next Post
जावेद अख्तर ने पिछले 60 सालों से संभालकर रखा है सिखों का ये प्रतीक, कहा…

जावेद अख्तर ने पिछले 60 सालों से संभालकर रखा है सिखों का ये प्रतीक, कहा…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क
  • कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान
  • नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत
  • “600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा
  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In