• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शहीदों का हुआ अपमान

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शहीदों का हुआ अपमान

August 14, 2024
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क

June 2, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान

June 2, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत

June 2, 2026
“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

June 2, 2026
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शहीदों का हुआ अपमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 14, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शहीदों का हुआ अपमान

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि मेरे पिता समेत देश के तमाम शहीदों का अपमान हुआ है। हसीना के बेटे सजीब ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व पीएम का बयान साझा किया है। इस बयान में हसीना ने बांग्लादेशी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी से 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में गंभीरता और गरिमा के साथ मनाने की अपील करती हूं। बंगबंधु भवन में फूलों की माला चढ़ाकर और प्रार्थना कर बांग्लादेश की आजादी में शहीद हुए सभी आत्माओं की मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

बांग्लादेश के संस्थापक और अपने पिता शेख मुजीबुर्रहमान के संग्रहालय को नष्ट करने की निंदा करते हुए पूर्व पीएम हसीना ने कहा कि हमारे राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान, जिनके नेतृत्व में हमने एक आजाद मुल्क के रूप में पहचान हासिल की। दुनियाभर में इज्जत हासिल की, ऐसे शेख मुजीब का इस प्रदर्शन में घोर अपमान किया गया, उन लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए लाखों शहीदों का अपमान किया है। मैं देशवासियों से न्याय चाहती हूं।

शेख हसीना ने कहा कि पिछले जुलाई से आंदोलन के नाम पर केवल बर्बरता, हिंसा और आगजनी हुई है, इस हिंसा में कई लोगों की जान चली गई। टीचर, छात्र, पुलिस के जवानों, महिला पुलिस , पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता ,सामान्य लोग, आवामी लीग के कार्यकर्ता, जो भी इस आतंकवादी हमले के कारण मारे गए, मैं उन सभी के लिए शोक व्यक्त करती हूं और उन सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।

शेख हसीना का बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में 15 सालों का लंबा शासन 5 अगस्त को समाप्त हो गया था। उन्हें अपने शासन के विरोध में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण इस्तीफा देकर अपना देश छोड़ना पड़ा था। 5 अगस्त को उन्होंने भारत सरकार से, भारत में आने की इजाजत मांगी थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था और शेख हसीना भारत आ गई थीं। शेख हसीना तब से भारत में ही हैं।

बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों में शेख हसीना की पार्टी, आवामी लीग के लोगों को चुन चुनकर निशाना बनाया गया है। उनके घर, होटल और दुकानें जला दी गईं। लीग के नेताओं की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। कई लोगों को जिंदा जला दिया गया। इसके साथ ही साथ अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर भी हमलें तेज हो गए, जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग भारतीय सीमा के पास जमा हो गए। भारतीय सीमा सुरक्षा बलों ने उन्हें समझा बुझा कर वापस बांग्लादेश भेज दिया।

हाल ही में बांग्लादेश की एक अदालत ने प्रदर्शनों के दौरान पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पूर्व पीएम और उनके प्रशासन के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद, सेना के सहयोग से एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया है, जिसे नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस लीड कर रहे हैं। इस सरकार में प्रदर्शनकारी दो छात्र नेता भी शामिल हैं।

Tags: बांग्लादेशशेख हसीना
Previous Post

एक ही नाव पर सवार क्यों MVA-NDA, एक जैसी उलझन में दोनों गठबंधन; सेना का क्या पेच

Next Post

डॉक्टरों के एक धड़े की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा संग मुलाकात के बाद ऐलान

Next Post
डॉक्टरों के एक धड़े की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा संग मुलाकात के बाद ऐलान

डॉक्टरों के एक धड़े की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा संग मुलाकात के बाद ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क
  • कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान
  • नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत
  • “600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा
  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In