• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एक ही नाव पर सवार क्यों MVA-NDA, एक जैसी उलझन में दोनों गठबंधन; सेना का क्या पेच

एक ही नाव पर सवार क्यों MVA-NDA, एक जैसी उलझन में दोनों गठबंधन; सेना का क्या पेच

August 14, 2024
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क

June 2, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान

June 2, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत

June 2, 2026
“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

June 2, 2026
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

एक ही नाव पर सवार क्यों MVA-NDA, एक जैसी उलझन में दोनों गठबंधन; सेना का क्या पेच

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 14, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
एक ही नाव पर सवार क्यों MVA-NDA, एक जैसी उलझन में दोनों गठबंधन; सेना का क्या पेच

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। फिलहाल राज्य में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महायुति यानी NDA गठबंधन की सरकार है। इसमें शिंदे की शिवसेना के अलावा भाजपा और अजित पवार की एनसीपी शामिल है। चुनाव सिर पर हैं लेकिन अगले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर महायुति गठबंधन में खामोशी छाई हुई है। हालांकि, गठबंधन के नेता 20 अगस्त से संयुक्त रूप से चुनावी रैलियां करने का ऐलान कर चुके हैं। ये रैलियां संयुक्त रूप से इसलिए हो रही हैं ताकि जनता के बीच यह संदेश जा सके कि महायुति एकजुट है।

हालांकि, महायुति के दो घटक दलों मुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के बीच खटपट की खबरें आम हैं। बावजूद इसके कोशिश हो रही हैं कि एकजुटता दिखाई जाय। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह कहते हुए स्थिति साफ कर दी है कि भले ही शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री हों लेकिन जब राजनीतिक वर्चस्व की बात आती है तो देवेंद्र फडणवीस का कद उनसे ऊंचा हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर भाजपा देवेंद्र फडणवीस को अगला सीएम चेहरा क्यों नहीं घोषित करती?

दरअसल, जिस तरह से भाजपा को देवेंद्र फडणवीस सबसे बिकाऊ चेहरे लगते हैं, उसी तरह शिवसेना को एकनाथ शिंदे और एनसीपी को अजित पवार लगते हैं। इसलिए महायुति गठबंधन इस मसले पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है क्योंकि अगर तीनों में से किसी भी चेहरे का ऐलान हुआ तो बाकी दो चहेरे के नेतृत्व वाले दल भड़क सकते हैं। वैसे 2019 के चुनावों में भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम चेहरा बताकर चुनाव लड़ा था। तब भाजपा के साथ अविभाजित शिवसेना थी लेकिन जैसे ही चुनाव संपन्न हुए, सीएम पद पर दोनों दलों के बीच खटपट हो गई और दोनों की राहें जुदा हो गईं। इससे पहले फडणवीस 2014 से 2019 तक पांच साल तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

उधर, विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में भी यही हाल है। वहां भी सीएम चेहरे का ऐलान नहीं हुआ है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत इसकी मांग कर चुके हैं। अभी हाल ही में उद्धव ठाकरे बेटे आदित्य ठाकरे के साथ तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर थे। माना जा रहा है कि शिवसेना और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और सीएम फेस पर रार है। इसलिए महाविकास अघाड़ी यानी MVA भी NDA की तरह समान उलझन से जूझ रहा है। बड़ी बात है कि दोनों ही तरफ शिवसेना (महायुति में शिंदे की सेना और महाविकास अघाड़ी में उद्धव की सेना) सीएम चेहरे पर पेच फंसा रही है।

शिंदे जहां मौजूदा गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हैं और फिर से गठबंधन के सत्ता में लौटने पर अपना सीएम पद का दावा नहीं छोड़ना चाहते हैं, वहीं उद्धव ठाकरे पूर्व मुख्यमंत्री हैं और वह भी अपना पुराना रुतबा छोड़ना नहीं चाहते हैं। हालिया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) ने 9 सीटें जीतीं थीं और एनसीपी (एसपी) ने 8 सीटें जीतीं थीं। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने सिर्फ़ 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि एनसीपी (एसपी) ने 10 और शिवसेना (यूबीटी) ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसलिए कांग्रेस अपना पलड़ा भारी समझ रही है लेकिन उद्धव टीम का कहना है कि उद्धव के मुकाबले कोई चेहरा MVA में नहीं है।

Previous Post

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? अब करना होगा इस दिन का इंतजार

Next Post

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शहीदों का हुआ अपमान

Next Post
बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शहीदों का हुआ अपमान

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शहीदों का हुआ अपमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क
  • कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान
  • नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत
  • “600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा
  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In