मुंबई:सलमान खान अपनी फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी दबंग की चौथी किश्त दबंग 4 लाने वाले हैं। इस बात की एनाउंसमेंट जब सलमान ने की थी तभी से ऐसी खबरें आ रही थीं कि इसको फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया डायरेक्ट करेंगे। अब हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की स्क्रिप्ट तिग्मांशु ही लिख रहे हैं और वही इसका डायरेक्शन भी करेंगे।
दिसंबर शुरू होगी शूटिंग
सलमान खान ने अपनी फिल्म अंतिम के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि हमने दबंग 4 पर काम करना शुरू कर दिया है। 2022 के दिसंबर में हम इसकी शूटिंग शूरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने ही तिग्मांशु को इस प्रोजेक्ट में लाने की पहल की थी। उनके हिसाब से तिग्मांशु इस फिल्म फ्रेंचाइजी के लिए सबसे आइडल पर्सन हैं, जो चुलबुल पांडे की कहानी में थ्रिल और एडवेंचर ला सकते हैं। रिपोर्ट्स आईं थीं कि सलमान तिग्मांशु के काम से बहुत खुश हैं।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

