• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया प्रदेशव्यापी स्कूल चलो अभियान

दीपावली पर गोरखपुर को योगी ने दी करोड़ों की सौगात, बोले- योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचना ही रामराज्य

October 25, 2022
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

बेरोज़गार युवाओं पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सीजेआई के बयान पर चर्चा तेज

May 16, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप का दावा: शी जिनपिंग ईरान के परमाणु हथियारों के खिलाफ सहमत

May 16, 2026
इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

May 16, 2026
हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

May 16, 2026
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद

May 16, 2026
ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

May 16, 2026
हीरो मोटर्स का आएगा आईपीओ

फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर

May 16, 2026
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

दीपावली पर गोरखपुर को योगी ने दी करोड़ों की सौगात, बोले- योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचना ही रामराज्य

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 25, 2022
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया प्रदेशव्यापी स्कूल चलो अभियान

File Photo

गोरखपुर:सीएम योगी ने दीपावली पर गोरखपुर को करोड़ों की सौगात देते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पूरी ईमानदारी से पहुंचना ही रामराज्य है। केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। संवेदना और सुविधाएं एक साथ लोगों तक पहुंचाना रामराज्य का मूल तत्व है।

सोमवार पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे वनग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर तीन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की ग्राम पंचायतों के लिए 80 करोड़ रुपये के 288 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर गरीब, किसान, महिला, नौजवान तक शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंच रहा है।

10 करोड़ गरीबों के शौचालय बनना, 4 करोड़ गरीबों के घर मुफ्त बिजली कनेक्शन, 3 करोड़ को पीएम आवास, 8 करोड़ को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का आच्छादन और 200 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगना जनकल्याण की अभूतपूर्व कामयाबी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव सब तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और दुख के लिए कोई जगह न हो, यही रामराज्य है। इसी के अनुरूप सरकार संवेदनशीलता के साथ समरस समाज की स्थापना का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। समग्र विकास की धारणा तथा लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली की सार्थकता तभी है जब गरीब के घर भी दीया जले। प्रदेश सरकार इसी मंत्र के अनुरूप कार्य कर रही है।

गांव के विकास से आगे बढ़ेगा देश

योगी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था ही भारत की वास्तविक अर्थव्यवस्था है। गांव की अर्थव्यवस्था देश के स्वावलंबन का आधार बनती है। गांव मजबूत होंगे तो समाज स्वावलंबी बनेगा। गांव विकसित होंगे तो जनपद, प्रदेश और देश भी विकास के पथ पर नजर आएंगे। गांव में बुनियादी सुविधाओं का लाभ होगा तो समाज का हर तबका लाभान्वित होगा।

आजादी के बाद भी न्याय नहीं मिला था वनटांगियों, मुसहरों को

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दीपावली वनटांगिया, मुसहर, थारू, कोल, सहरिया आदि समुदाय के लोगों के लिए अधिक उल्लास और उमंग का पर्व है। कारण, आजादी के बाद भी वनटांगिया, मुसहर जैसे समुदायों को न्याय व अधिकार नहीं मिला था। योगी ने कहा कि वह 15 वर्षों से निरंतर इन लोगों के बीच आते रहे हैं।

वनटांगिया और मुसहर लोगों के न्याय की लड़ाई अंजाम तक तब पहुंची जब 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। राजस्व गांव घोषित करने से लेकर जमीनों का पट्टा देने के साथ ही ससम्मान जीवन यापन की व्यवस्था करने की भी पहल सरकार की तरफ से की गई।

1998 से है जुड़ाव 

वर्ष 1998 में पहली बार सांसद बनने के साथ ही योगी का वनटांगियां समुदाय के साथ जुड़ाव शुरू हो गया था। वनटांगिया समुदाय को मुख्य धारा में शामिल कराने के लिए उन्‍होंने लंबा संघर्ष किया। इस बीच वनटांगिया उनके इतने करीब आ गए कि 2009 से वह अपनी हर दिवाली वनग्राम में ही मनाने लगे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद भी यह सिलसिला जारी है।

Previous Post

1 नवंबर को मानगढ़ धाम जाएंगे पीएम मोदी, यहीं 15 सौ आदिवासियों ने दी थी अपनी जान

Next Post

ऋषि सुनक को बधाई संदेश में पीएम मोदी ने “रोडमैप 2030” पर की बात

Next Post
ऋषि सुनक को बधाई संदेश में पीएम मोदी ने “रोडमैप 2030” पर की बात

ऋषि सुनक को बधाई संदेश में पीएम मोदी ने "रोडमैप 2030" पर की बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बेरोज़गार युवाओं पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सीजेआई के बयान पर चर्चा तेज
  • ट्रंप का दावा: शी जिनपिंग ईरान के परमाणु हथियारों के खिलाफ सहमत
  • इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति
  • हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद
  • ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In