• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के लिए बाहर से भी आए थे कुछ लोग, दिल्ली पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

दिल्ली में मोहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल, पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल, कर्फ्यू जैसे हालात

July 29, 2023
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
दबाव से मुक्त होकर फैसले लें जज: न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना

हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

April 23, 2026
सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

April 23, 2026
ट्रंप

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ

April 23, 2026
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

April 23, 2026
ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

April 23, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ही ज़ेलेंस्की से मिलेंगे पुतिन, क्रेमलिन का बड़ा बयान

April 23, 2026
क्रिकेट के स्वर्णिम लौटने की तैयारी, पोमोना में विशेष स्टेडियम बनेगा

क्रिकेट के स्वर्णिम लौटने की तैयारी, पोमोना में विशेष स्टेडियम बनेगा

April 23, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

विश्व कप 2026 के लिए तैयार ईरान, अमेरिका में खेलने पर लगी मुहर

April 23, 2026
डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली में मोहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल, पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल, कर्फ्यू जैसे हालात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2023
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के लिए बाहर से भी आए थे कुछ लोग, दिल्ली पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

File Photo

नई दिल्ली:नांगलोई इलाके में मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुड़दंगियों ने निर्धारित मार्ग से चलने से रोकने पर पथराव कर दिया। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी रूप से घायल हो गये। साथ ही दर्जन भर से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। बताया जाता है कि उपद्रवी तत्वों ने यात्री बसों को भी नहीं बख्शा। बसों में बैठे यात्री सीटों के पीछे छिपकर जान बचाते नजर आए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी हुड़दंगियों को तितर बितर किया। फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं।

ऐसे भड़का बवाल
डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को निर्धारित मार्ग पर करीब दस हजार लोगों की भीड़ मोहर्रम के जुलूस में ताजिया लेकर चल रही थी। जुलूस पूरी तरह से शांति पूर्ण था। लेकिन जुलूस के आखिरी हिस्से में ताजिया लेकर जा रहे लोगों ने प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए मार्ग पर चलने से इनकार कर दिया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरज मल स्टेडियम के पास जुलूस मे शामिल कुछ लोग ताजिया लेकर रुक गये। बाद में जबरन स्टेडियम में घुसने की कोशिशें करने लगे। इस पर पहले से तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया जिस पर बवाल बढ़ गया।

बीस मिनट तक जमकर बरसाए पत्थर, बसों को भी बनाया निशाना
ताजिया लेकर चल रहे लोग पुलिस के रोकने पर उग्र हो गये। उन्होंने सड़क पर चल रहे वाहनों और पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। यहां तक कि यात्री बसों को भी नहीं बख्शा। करीब बीस मिनट तक नांगलोई की सड़कों पर पत्थरबाजी का तांडव चलता रहा। पत्थरबाजों ने एसएचओ के सरकारी वाहन और थाने की दो जिप्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पत्थरबाजी की वजह से सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचा कर इधर उधर भागने लगे। मौके पर डीसीपी हरेंद्र सिंह और जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गये।

बसों की सीट के नीचे सिर छिपाकर बचाई जान, कार वाले भी फंसे
इस दौरान घटना के वीडियो फुटेज वायरल हो रहे है। पथराव के दौरान बसों मे यात्रा कर रहे लोग सीटों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाते हुए दिख रहे थे। इसमें बसों के टूटे हुए शीशे भी दिखाई दे रहे थे। कुछ कार सवार भी वीडियो बनाते हुए देखे। कार में बैठे लोग सिर पर हाथ रखकर पथराव से बचने की कोशिश कर रहे थे। जाम लगने के कारण वाहन फंस भी गये थे।

पुलिस ने किया लाठी चार्ज तब जाकर भागे उपद्रवी
डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पथराव कर रहे लोग चेतावनी देने के बाद भी नहींं शांत हुए। फिर पुलिस बल को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज करते ही पत्थर चला रहे लोग भागने लगे। इनके भागने के कारण सड़क पर जा रहे बाइक सवार गिर गये। पुलिस ने दस मिनट में लाठीचार्ज कर सभी को हटा दिया। डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी प्राथमिका शांति स्थापित करने की है। उन्होंने कहा कि करीब 10 पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस सभी फुटेज को जमा कर रही है। इसके जरिए पत्थरबाजों की तलाश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों की पहचान के लिए मोहर्रम कमेटी से भी सहायता ली जाएगी। फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। साथ ही सभी ताजिया को शांति पूर्ण तरीके से कर्बला में दफना दिया गया।

Previous Post

मांसाहार, अभक्ष्य के सेवन से बचने का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

Next Post

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

Next Post
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू
  • हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट
  • सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In