डेस्क: खुफिया एजेंसियों ने देश की राजधानी दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में संभावित आतंकवादी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के बड़े मंदिरों के पास धमाके करने की योजना बना रहा है।
रिपोर्टों में बताया गया है कि आतंकी संगठन का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक तनाव फैलाना और डर पैदा करना है। लाल किले के आसपास के इलाकों के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे धार्मिक शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आतंकी लाल किले और चांदनी चौक के घनी आबादी वाले मंदिरों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। अलर्ट में यह भी उल्लेख है कि यह साजिश 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद बदले की भावना से रची गई है।
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सेंसिटिव इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। पुरानी दिल्ली में विशेष तौर पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, वाहन जांच बढ़ाई गई है और एंटी-सैबोटेज इंस्पेक्शन भी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में हुए धमाके के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था, जिसे भारत ने कड़ा खंडन किया। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत पर ऐसे आरोप लगाए हों।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

