• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोविड काल में भी दिल्लीवालों की आमदनी में हुई 17 फीसदी बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर की जनता को आश्रम अंडरपास की सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गिनाए फायदे

April 25, 2022
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

April 21, 2026
कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

April 21, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

April 21, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

April 21, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, सप्लाई को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

April 21, 2026
कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

April 21, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, गर्मी से राहत के आसार

April 21, 2026
पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर की जनता को आश्रम अंडरपास की सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गिनाए फायदे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोविड काल में भी दिल्लीवालों की आमदनी में हुई 17 फीसदी बढ़ोतरी

File Photo

नई दिल्ली:दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली-एनसीआर की जनता को एक बड़ी सौगात मिली है। रविवार से आश्रम अंडरपास को औपचारिक रूप से जनता की आवाजाही के शुरू कर दिया गया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 410 मीटर लम्बे, चार लेन वाले इस शानदार अंडरपास का लोकार्पण किया। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि इस अंडरपास के शुरू होने से रोजाना दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा और उनके समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस अंडरपास के शुरू होने से यहां रोजाना ट्रैफिक के कारण व्यर्थ जाने वाले 1536 लीटर ईधन की बचत होगी और रोजाना 3.6 टन कार्बनडाईआक्साइड गैस का उत्सर्जन कम होगा जिससे प्रदुषण कम होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम चौराहा दिल्ली के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है और यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी लेकिन इस अंडरपास के शुरू होने से ये समाप्त हो गई है। मुझे विश्वास है कि ये अंडरपास लोगों के सफर को सुगम बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा और रोजाना अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि ये बेहद खुशी की बात है कि निर्माण कार्य में विभिन्न बाधाओं आने के बाद भी अंडरपास का कार्य स्वीकृत बजट के अंदर ही पूरा कर लिया गया। सिसोदिया ने कहा कि इंजीनियरों के लिए इतने ज्यादा ट्रैफिक वाले अंडरपास का निर्माण करना एक कठिन काम था बावजूद इसके अंडरपास के निर्माण के दौरान आसपास की कोई भी दुकान या रिहायशी इलाकें को प्रभावित नहीं किया गया।

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लगातार कोशिश है कि दिल्ली में यातायात व परिवहन को बेहतर किया जाए और दिल्ली की सड़कों को सुंदर बनाया जाए। दिल्ली की 1-1 सड़के ऐसी दिखे की दिल्ली के लोगों को उनपर गर्व हो। इस दिशा में आश्रम चौक पर स्थित ये अंडरपास मुख्यमंत्री के दिल्ली के यातायात व परिवहन को सुगम बनाने के विजन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य दिल्ली के सड़कों को सुंदर बनाकर लोगों के एक जगह से दूसरी जगह जाने के अनुभव को बेहतर बनाना है।

आश्रम अंडरपास का निर्माण कार्य दिसंबर 2019 में शुरु हुआ था। कई समस्याओं के बाद इसे पूरा होने में लगभग सवा तीन साल का समय लगा। पीडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि पहले समय सीमा मार्च, 2021 तक बढ़ायी गयी, फिर उसे जून, 2021 , उसके बाद सितंबर, 2021 किया गया। एक बार फिर समय सीमा बढ़ाकर पहले दिसंबर, 2021 की गयी एवं और आखिरी बाद उसे मार्च, 2022 किया गया था।

आश्रम अंडरपास के निर्माण के दौरान पीडब्लूडी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। डिजाइन में खामी के कारण अंडरपास की एक बनी हुई दीवार को तोड़ना पड़ा था। करीब 20 मीटर की दीवार को तोड़कर दोबारा बनाने में 15-20 दिन लग गए थे। अंडरपास की जो ड्राइंग बनाई गई थी वह यहां से गुजर रही अंडरग्राउंड मेट्रो की दीवार के सामने आ रही थी। इस खामी को दूर करने के लिए अंडरपास की करीब 20 मीटर दीवार को तोड़कर दोबारा बनाया गया था।

दिसंबर 2019 में जब से काम शुरू हुआ, दो बार कोरोना की वजह से लाकडाउन लगने के कारण काम प्रभावित हुआ। पहली लहर में काम बंद रहा जिससे पहली समय सीमा पार हो गई। दूसरी लहर में कामगारों की कमी व निर्माण सामग्री न मिल पाने से काम प्रभावित हुआ। इस दौरान कच्चा माल सप्लाई करने वाली एजेंसियों व विभाग के अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे।

गौरतलब है कि आश्रम चौक स्थित ये अंडरपास मध्य और दक्षिणी दिल्ली के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह मथुरा रोड और रिंग रोड को कनेक्ट करता है। साथ ही दिल्ली से फरीदाबाद जाने के लिए भी ये एक महत्वपूर्ण रूट है। ये दिल्ली के सबसे व्यस्ततम रास्तों में से एक है जहां प्रतिदिन ढाई से तीन लाख वहां गुजरते हैं। मध्य और दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम चौक मथुरा रोड और रिग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खां और डीएनडी) को जोड़ता है। निर्माणाधीन अंडरपास के कारण लगने वाले जाम के कारण आसपास की सिद्धार्थ एक्सटेंशन, कालिंदी कालोनी, अमर कालोनी, लाजपत नगर, आश्रम, किलोकरी गांव, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, नेहरू नगर, फ्रेंड्स कालोनी ईस्ट के लोगों को परेशानी हो रही थी, जोकि अब खत्म हो जाएगी।

आश्रम चौक अंडरपास की विशेषताएं

  • 410 मीटर लम्बा, 4 लेन का अंडरपास

मॉनसून के दौरान अंडरपास में पानी न भरे इसके लिए दोनों ओर कैरिज-वे

  • 1.5 लाख लीटर क्षमता के 2 टैंक

अंडरपास को ऊपर की ओर से किया गया है कवर

  • 40 मीटर का बॉक्स पोर्शन

बरसाती पानी को रोड से अंडरपास में आने से रोकने के लिए रोड हम्प डिजाइन

  • अंडरपास में बेहतर रौशनी की व्यवस्था हो इसके लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

आश्रम चौक अंडरपास से क्या लाभ होगा
प्रतिदिन 2-3 लाख लोगों को ट्रैफिक से मिलेगी निजात

  • रोजाना 1536 लीटर ईधन को होगी बचत जिससे 3.6 टन कार्बन डाईआक्साइड गैस का उत्सर्जन होगा कम

लगभग 933 कार्य-दिवस की होगी बचत

Previous Post

केजरीवाल सरकार के काम देखने दो दिन के लिए दिल्ली आएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Next Post

बब्बर खालसा का आतंकवादी मोहाली से गिरफ्तार, 12 साल से पुलिस को दे रहा था चमका

Next Post
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

बब्बर खालसा का आतंकवादी मोहाली से गिरफ्तार, 12 साल से पुलिस को दे रहा था चमका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव
  • बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश
  • शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट
  • करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In