चंडीगढ़:पंजाब पुलिस ने रविवार को बब्बर खालसा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम विस्फोट सहित अन्य मामलों में वांछित यह आतंकवादी पिछले 12 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। पंजाब पुलिस के गैंगस्टर-विरोधी कार्य बल (एजीटीएफ) ने मोहाली के डेरा बस्सी से चरनजीत सिंह उर्फ पटियालवी को गिरफ्तार किया।
पटियालवी आतकंवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का सक्रिय सदस्य था और 2007 में लुधियाना में हुए विस्फोट में संलिप्त रहा है। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे जबकि 40 लोग घायल हुए थे। बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का पुलिस ने 2010 में भंडाफोड़ किया था। यह आतंकी मॉडयूल पटियाला के कालीमाता मंदिर और अंबाला में 2010 में हुए विस्फोटों में भी कथित रूप से शामिल था।
पुलिस ने बताया कि पटियालवी अलग-अलग पहचान और ठिकानों का इस्तेमाल करके पिछले 12 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। भुल्लर ने बताया, ”पटियालवी फिलहाल ग्रंथी के वेश में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के एक गुरुद्वारे में छुपा हुआ था और किसी संचार उपकरण (मोबाइल फोन आदि) का इस्तेमाल नहीं कर रहा था।’ भुल्लर ने बताया कि उसके पास से पश्चिम बंगाल के पते वाले विभिन्न पहचान पत्र बरामद किये गए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

