स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। कप्तान शुभमन गिल ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम 2 बदलाव के साथ उतरी है। टेविन इमलाक और एंडरसन फ्लिप को मौका दिया गया है।
टीम इंडिया इस मैदान पर 1987 से नहीं हारी है। तब भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से हराया था।अहमदाबाद में पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है, टीम की नजरें क्लीन स्वीप पर हैं।
वेस्टइंडीज टीम लगातार 4 टेस्ट गंवा चुकी है, टीम अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव भी कर सकती है। पहले मुकाबले में टीम दोनों पारियां मिलाकर भी 90 ओवर नहीं बैटिंग कर सकी थी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
