डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों का गाजियाबाद में एनकाउंटर हुआ है। दोनों की मौत हो गई है। दोनों बदमाश गोल्डी बराड़-गोदारा गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। 12 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली बरेली में केस रजिस्टर हुआ था।
आज 17 सितंबर को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई है। इसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में जानकारी सामने आई कि दोनों की मौत हो गई है। दोनों बदमाश रोहित गोदारा- गोल्डी बरार गैंग के सक्रिए सदस्य हैं। रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफ़ी कारतूस बरामद हुए है ।
इस घटना को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासे और कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आस पास के प्रदेशों के क्राइम रिकॉर्ड्स से मिलान तथा तकनीकी विश्लेषण से घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पहचान रविन्द्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी , गोहना रोड , सोनीपत के रूप में हुई थी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

