स्पोर्ट्स डेस्क: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ न सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर हैं, बल्कि एक शानदार एक्टर भी हैं। उन्हें इस साल रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में देखा गया था। इस फिल्म में दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में दिलजीत की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। अब, पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी ने चमकीला फिल्म में दिलजीत की परफॉर्मेंस और उनके लुक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दलेर ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आया कि फिल्म के लिए दिलजीत ने अपने बाल क्यों कटवाए।
दिलजीत पर दलेर मेहंदी की नाराजगी
लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में दलेर मेहंदी ने अमर सिंह चमकीला के दौर और फिल्म में दिलजीत की एक्टिंग पर बात की। दिलजीत की एक्टिंग की तारीफ करते हुए भी उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि उन्होंने फिल्म के लिए अपने बाल क्यों कटवाए।
क्या थी वजह?
दलेर मेहंदी ने कहा, “उन्होंने फिल्म में एक्टिंग की, जो ठीक है। लेकिन मैं यह समझ नहीं पा रहा कि दिलजीत, जो हमेशा कहते थे कि मैं पगड़ी नहीं उतारता, मैं हमेशा सरदार रहूंगा, उन्होंने चमकीला फिल्म के लिए पगड़ी कैसे उतार दी और बाल क्यों कटवा लिए।” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि दिलजीत को ऐसा नहीं करना चाहिए था, तो दलेर ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं, उन्हें रोल के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए था।”
अमर सिंह चमकीला के दौर पर दलेर मेहंदी का नजरिया
अमर सिंह चमकीला के दौर की बात करते हुए दलेर मेहंदी ने बताया कि उनके घर में चमकीला के गाने गाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा, “अमर सिंह चमकीला उस समय का एक बड़ा मार्केट ट्रेंड था, लेकिन उनके गाने ज्यादातर डबल मीनिंग होते थे। इस वजह से मेरे घर में उनके गाने गाने पर पाबंदी थी।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

