मुंबई:डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद उसमें आग लग गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज करीब तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि MIDC फेज 2 स्थित केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से आग लगी है।
समाचार चैनल NDTV ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि अभी तक करीब 30 लोगों को फैक्ट्री से रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से चार लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री से आग की लपटें और धुंए का गुब्बार निकलते हुए देखा जा सकता है। समाचार एजेंसी ने ANI के मुताबिक मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि आग बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लग सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
