• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मानवता के मसीहा महाश्रमण का जालना से मंगल प्रस्थान

मानवता के मसीहा महाश्रमण का जालना से मंगल प्रस्थान

May 23, 2024
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

मानवता के मसीहा महाश्रमण का जालना से मंगल प्रस्थान

जालनावासियों से अर्पित किए कृतज्ञता के भाव 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
मानवता के मसीहा महाश्रमण का जालना से मंगल प्रस्थान
मानवता के मसीहा महाश्रमण का जालना से मंगल प्रस्थान
मानवता के मसीहा महाश्रमण का जालना से मंगल प्रस्थान
मानवता के मसीहा महाश्रमण का जालना से मंगल प्रस्थान
जालना:महाराष्ट्र राज्य के जालना में सात दिवसीय प्रवास के दौरान जन्मोत्सव, पट्टोत्सव व 50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव जैसे अविस्मरणीय व ऐतिहासिक आयोजनों की सुसम्पन्नता के उपरान्त जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, शांतिदूत, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने जालना के बाहरी भाग में स्थित समदड़िया फार्म से गुरुवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में मंगल प्रस्थान किया। जालनावासी अपने सुगुरु के चरणों में कृतज्ञता के भाव अर्पित कर रहे थे। समता के साधक आचार्यश्री सभी पर आशीषवृष्टि करते हुए अगले गंतव्य की ओर बढ़ चले।
इसके पूर्व बुधवार की सायं ही शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने श्री गुरु गणेश तपोधाम परिसर से मंगल प्रस्थान कर दिया था और लगभग पांच किलोमीटर का विहार कर समदड़िया फार्म में हाउस में पधार गए थे। आचार्यश्री की सहज कृपा को प्राप्त कर समदड़िया परिवार धन्यता की अनुभूति कर रहा था।
जालना को तेरापंथ के इतिहास में अमर कर तेरापंथाधिशास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 753ए पर गतिमान थे। गुरुवार को प्रातःकाल से ही आसमान में छाए बादल भी मानों आचार्यश्री की विहार सेवा में लगे हुए थे। आचार्यश्री के गंतव्य स्थल तक पहुंचने तक प्रायः बादलों ने सूर्य को ढंके हुए थे। यह राजमार्ग भी पहाड़ी क्षेत्रों का अहसास करा रहा था। कहीं-कहीं हल्के आरोह-अवरोह के साथ घुमाव भी नजर आ रहा था। लगभग 12 किलोमीटर का विहार सुसम्पन्न कर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी एकदिवसीय प्रवास हेतु वाघ्रुल में स्थित श्री रंगनाथ महाराज माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में पधारे।
विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित जनता को पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि मनुष्य अपने जीवन में सदैव सुखी रहना चाहता है। मनुष्य ही क्या, दुनिया के सभी प्राणी सुखी रहना चाहते हैं। सुख को दो रूपों में जाना जा सकता है। एक तात्कालिक सुख और दूसरा स्थायी सुख। तात्कालिक सुख भौतिक पदार्थों व इन्द्रिय विषयक होते हैं। जैसे यात्रा करनी हो वाहन से सुख की अनुभूति हो सकती है, गर्मी हो, एसी, कूलर, पंखा चले तो सुख प्राप्त हो सकता है आदि-आदि। इस प्रकार तात्कालिक सुख को भौतिक सुख भी कह सकते हैं तथा स्थायी सुख को आध्यात्मिक सुख कह सकते हैं। भौतिक सुख परिस्थितिजन्य होता है और आध्यात्मिक सुख परिस्थितियों से परे होता है।
आदमी को अपने जीवन में सुख की प्राप्ति के लिए शास्त्र में बताया गया कि आदमी सुकुमारता को छोड़ कठोर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में कभी कोई कठिनाई आ भी जाए तो उससे बिना घबराए, उसका सामना करने का प्रयास करना चाहिए, कठिनाइयों को झेलने का भी प्रयास करना चाहिए। दुःख से डरकर भागना नहीं, बल्कि दुःख का सामना करने का मनोबल रखने का प्रयास करना चाहिए। समस्याएं आएं तो उन्हें दूर करने का प्रयास होना चाहिए। समस्याएं दूर न हों तो उनके साथ सामंजस्य बिठा लेने का प्रयास करना चाहिए। दूसरी बात बताई गई कि आदमी को अपनी कामनाओं का दमन करने का प्रयास करना चाहिए। अनावश्यक रूप में की गई कामना यदि पूरी न हो तो वह भी मानसिक दुःख का कारण बन सकती है। इसलिए कामनों का दमन करने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों के प्रति ईर्ष्या और द्वेष के भाव को भी छोड़ने का प्रयास करना चाहिए। अवांछनीय राग और मोह से भी बचने का प्रयास करना चाहिए। किसी चीज के प्रति बहुत ज्यादा मोह नहीं होना चाहिए। ये सभी जीवन को सुखी बनाने के प्रकार हैं। इस प्रकार आदमी को अपने जीवन को सुखी बनाने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनिश्री ध्यानमूर्तिजी व पूर्व न्यायाधीश श्री गौतम चोरड़िया ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
Previous Post

लाहौर जाकर चेक कर आया हूं उनकी ताकत, अल्लाह तौबा चिल्ला रहे थे: पीएम

Next Post

डोंबिवली की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3KM तक गूंजी आवाज

Next Post
डोंबिवली की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3KM तक गूंजी आवाज

डोंबिवली की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3KM तक गूंजी आवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In