नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पिछले दिनों कहा था कि हमें पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि उनके पास एटम बम है। इसे लेकर अब पीएम नरेंद्र मोदी ने मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने टीवी चैनल INDIA TV को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी ताकत तो मैं खुद लाहौर जाकर चेक कर आया हूं। वहां पर एक रिपोर्टर बोल रहा था कि हाय अल्लाह तौबा, हाय अल्लाह तौबा। ये बिना वीजा के पाकिस्तान कैसे आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आखिर पाकिस्तान से क्या डरना। किसी जमाने में तो वह हमारा ही हिस्सा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस तरह 2015 के उस वाकये का इशारों में जिक्र किया, जब वह अचानक ही लाहौर चले गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान से लौटने के दौरान लाहौर में उतरे थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। उनकी यह यात्रा 25 दिसंबर को हुई थी, जिस दिन नवाज शरीफ का जन्मदिन भी होता है। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान नवाज शरीफ की मां को उपहार भी दिए थे। उनकी इस यात्रा की खूब चर्चा हुई थी। पीएम मोदी के औचक दौरे को पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की पहल के तौर पर देखा गया था।
हालांकि पठानकोट, उड़ी और फिर पुलवामा जैसे आतंकी हमलों के चलते पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध सुधर नहीं सके। उलटे बिगड़ते ही चले गए। गौरतलब है कि आज इंटरव्यू से पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से मणिशंकर अय्यर के बयान पर जवाब दिया जा चुका है। एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की इज्जत करने और डरने की बात करते हैं। हम उन्हें चूड़ियां पहना देंगे। हम आखिर पाकिस्तान से क्यों डरें। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में पाकिस्तान का भी कई बार जिक्र हो चुका है। इसके अलावा अमित शाह समेत कई मंत्री लगातार दोहरा चुके हैं कि हम अगली सरकार पीओके को वापस लेने का काम करेंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
