• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

डरना कमजोरी तो डराना भी गलत बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

March 26, 2025
रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

April 28, 2026
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

April 28, 2026
फडणवीस

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

April 28, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

April 28, 2026
S-400

भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400

April 28, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

April 28, 2026
राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

April 28, 2026
बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

April 28, 2026
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को शराब घोटाला मामले में राहत

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से किया इनकार

April 28, 2026
सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

April 28, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी कीमतों में स्थिरता, कमर्शियल सप्लाई बढ़ाने का सरकार का दावा

April 28, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सरकार का स्पष्टीकरण, देश में आपूर्ति सामान्य

April 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

डरना कमजोरी तो डराना भी गलत बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

शांतिदूत ने जनता को अभयदान देने को किया अभिप्रेरित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
डरना कमजोरी तो डराना भी गलत बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
आचार्यश्री
डरना कमजोरी तो डराना भी गलत बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
त्रम्बो:मानव-मानव में सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति जैसे सद्विचार का संप्रसार करने वाले, गांव-गांव, नगर-नगर, कस्बे व महानगर को पावन बनाने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान देदीप्यमान महासूर्य, शांतिदूत, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ भारत के गुजरात राज्य की धरा को पावन बना रहे हैं। गुजरात राज्य का कच्छ जिला पूज्यचरणों से लम्बे समय से पावनता को प्राप्त हो रहा है।
बुधवार को प्रातःकाल सूर्योदय के पश्चात महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ रामवाव से मंगल प्रस्थान किया। मौसम में बढ़ती गर्मी का असर पर लोगों पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। आसमान में गतिमान सूर्य की किरणें भी अब सूर्योदय के कुछ समय में धरती को तपाने लगी है। बढ़ती गर्मी जहां आम लोगों को अभी से परेशान करने लगी है, वहीं शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अपने समत्व भाव के साथ निरंतर जनकल्याण के लिए गतिमान हैं। शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी करीब 11 किलोमीटर का विहार सम्पन्न कर त्रम्बो में स्थित श्री त्रम्बो स्थानकवासी छह कोटि जैन संघ के भवन में पधारे। संबंधित लोगों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया।
शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने परिसर में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित श्रद्धालुओं को अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि उन जिनों, वीतरागों और तीर्थंकरों को नमन है, जिन्होंने भय को जीत लिया है। वह आदमी बहुत सुखी हो सकता है, जिसको किसी भी प्रकार का भय नहीं होता है। वह पूर्णतया अभय बन जाता है। उसे न मौत का, न रोग का, न अपमान का, न अंधकार का और न ही किसी प्रकार की प्राणी का भय होता है। जो पूर्णतया अभय हो जाता है, वह एक सुख का आयाम प्राप्त कर लेता है। डरना कमजोरी है तो डराना भी गलत बात होती है। आदमी स्वयं डरे नहीं तो किसी दूसरे को डराने से भी बचने का प्रयास करना चाहिए। अभय होने का एक भाग किसी से डरना नहीं है तो दूसरा भाग किसी दूसरे को डराना नहीं है। दोनों बातें पराकाष्ठा को प्राप्त हो जाएं तो अभय की परिपूर्णता हो सकती है।
आदमी के भीतर मोह, आसक्ति, पदार्थों के प्रति आकर्षण है, तो उनके वियोग का भय भी हो सकता है। जहां मोह है, राग है, ममत्व है, वहां भय हो सकता है। आदमी को किसी से डरना नहीं चाहिए तो किसी को डराना भी चाहिए, इससे अहिंसा भी परिपुष्ट बन सकती है। आदमी बिना मतलब किसी भी प्राणी को भयभीत न करे। स्वयं भी आदमी किसी से डरे नहीं, समता व शांति में रहने का प्रयास करे। आदमी प्राणियों को अनावश्यक कष्ट देने से बचे तो उसके भीतर अहिंसा की चेतना और ज्यादा पुष्ट हो सकती है तथा इससे अभय का भाव भी पुष्ट बन सकता है।
गृहस्थ भी अनावश्यक हिंसा से बचने का प्रयास करे। पानी के अपव्यय से बचने का प्रयास करना चाहिए। अभय का भाव होना और प्राणियों के प्रति मैत्री की भावना है तो अहिंसा की चेतना और अधिक बलवती बन सकती है।
कच्छ प्रदेश के लोगों के जीवन में त्याग, धर्म, अध्यात्म की पुष्टता हो, लोग अपनी आध्यात्मिक संपत्ति को बढ़ाते रहें। आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त त्रम्बो ओसवाल समाज व जैन संघ के अध्यक्ष श्री लखमस्सी भाई गाला ने आचार्यश्री के मंगल पदार्पण के संदर्भ में अपनी हर्षाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

पंजाब बजट : बिजली सब्सिडी बढ़ी, महिलाओं को ₹1000 योजना पर चुप्पी

Next Post

करणी सेना का सपा सांसद के घर पर हमला, पुलिस पर भी हमला

Next Post
करणी सेना का सपा सांसद के घर पर हमला

करणी सेना का सपा सांसद के घर पर हमला, पुलिस पर भी हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला
  • सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”
  • मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन
  • नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप
  • भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In