• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अश्विन

दर्शक बोर हो जाएंगे! टी20 विश्व कप 2026 को लेकर अश्विन का तीखा बयान

January 3, 2026
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

दर्शक बोर हो जाएंगे! टी20 विश्व कप 2026 को लेकर अश्विन का तीखा बयान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 3, 2026
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
अश्विन

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी–मार्च 2026 में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन का मानना है कि मौजूदा प्रारूप और लगातार आयोजित हो रहे आईसीसी टूर्नामेंट्स के कारण दर्शकों की रुचि इस विश्व कप में कम हो सकती है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि हर साल किसी न किसी बड़े आईसीसी इवेंट के आयोजन से इन टूर्नामेंट्स की अहमियत घटती जा रही है। उन्होंने इसकी तुलना फुटबॉल के फीफा वर्ल्ड कप से की, जो चार साल में एक बार होता है और जिसका इंतजार पूरी दुनिया करती है। अश्विन के मुताबिक, बार-बार विश्व कप होने से उसकी विशिष्टता खत्म हो रही है।

अश्विन ने कहा, “इस बार टी20 विश्व कप शायद ज्यादा लोग न देखें। भारत बनाम अमेरिका या भारत बनाम नामीबिया जैसे मुकाबले दर्शकों को विश्व कप से दूर कर सकते हैं। पहले विश्व कप चार साल में एक बार होता था और शुरुआती दौर में भी भारत का सामना इंग्लैंड या श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों से होता था, जिससे रोमांच बना रहता था।”

उन्होंने टूर्नामेंट में टीमों की बढ़ती संख्या और ग्रुप स्टेज में कमजोर टीमों के साथ होने वाले एकतरफा मुकाबलों पर भी चिंता जताई। अश्विन का मानना है कि बड़ी टीमों और एसोसिएट देशों के बीच स्तर का अंतर काफी ज्यादा है, जिसके चलते टूर्नामेंट की शुरुआत में ही दर्शक ऊब सकते हैं और इसका सीधा असर व्यूअरशिप पर पड़ेगा।

वनडे क्रिकेट को लेकर भी अश्विन ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह प्रारूप अब गैरजरूरी सा होता जा रहा है और आईसीसी को अपने टूर्नामेंट ढांचे पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हर साल राजस्व के लिए कोई न कोई आईसीसी टूर्नामेंट कराया जा रहा है। फीफा को देखिए—वहां अलग-अलग लीग होती हैं और विश्व कप चार साल में एक बार आता है, इसलिए उसका अलग महत्व है। बहुत ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज, बहुत ज्यादा प्रारूप और बहुत ज्यादा विश्व कप—यह सब मिलकर जरूरत से ज्यादा हो गया है।”

गौरतलब है कि 2010 के बाद से लगभग हर साल कोई न कोई आईसीसी इवेंट आयोजित हुआ है। केवल 2018 ऐसा साल रहा जब कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं हुआ। कोरोना महामारी के कारण 2020 का टी20 विश्व कप 2021 में खेला गया, इसके बाद 2022 में फिर टी20 विश्व कप हुआ। वनडे विश्व कप 2023 में, टी20 विश्व कप 2024 में, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में और अब 2026 में फिर टी20 विश्व कप प्रस्तावित है, जबकि 2027 में वनडे विश्व कप होना है।

Previous Post

छह भाषाओं में रिलीज़ होंगी ‘तारक मेहता’ की नई एनिमेटेड फिल्में

Next Post

जिम्मेदारी बढ़ेगी तो और निखरेंगे शुभमन गिल” – इरफान पठान

Next Post
इरफान पठान

जिम्मेदारी बढ़ेगी तो और निखरेंगे शुभमन गिल” – इरफान पठान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In