• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुकान पर नाम; योगी वाला फैसला कांग्रेस सरकार भी करेगी लागू

दुकान पर नाम; योगी वाला फैसला कांग्रेस सरकार भी करेगी लागू

September 25, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

दुकान पर नाम; योगी वाला फैसला कांग्रेस सरकार भी करेगी लागू

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुकान पर नाम; योगी वाला फैसला कांग्रेस सरकार भी करेगी लागू

शिमला। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से दुकानों पर नाम लिखने का जो आदेश जारी किया गया है, वह हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी रास आ गया है। हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार ने भी यह नियम बनाने का फैसला लिया है।

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूपी सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी इसे पूरी मजबूती से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कल यूडी (शहरी विकास) और म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की बैठक की थी। उसमें यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘जितने भी स्ट्रीट वेंडर्स हैं जो सामान बेच रहे हैं, खासकर जो खाने-पीने का सामान बेच रहे हैं। कोई मोमोज बेच रहा है, कोई नूडल्स बेच रहा है। उस पर हमको दोनों तरीके से ऐक्शन लेना चाहिए, हाईजैनिक खाना बिकना चाहिए।’

विक्रमादित्य ने आगे कहा, ‘बहुत सी चिंताएं लोगों ने व्यक्त की थी। इसको समझते हुए हमने, जिस तरह यूपी में भी रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए भी अनिवार्य किया गया है कि आपको नाम और आईडी लागू करना होगा। हमने भी इसे पूरी मजबूती से लागू करने का फैसला किया है। जो भी दुकान चला रहा है, रेहड़ी-फड़ी चला रहा है उसे आईडी लगाना होगा। ताकि आने वाले समय में कोई समस्या हो तो पारदर्शिता से कार्रवाई हो सके। स्ट्रीटवेडिंग कमिटी के माध्यम से आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। उस पर उनकी तस्वीर, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत सभी जानकारी होगी। खासकर जो खाने-पीने के स्टॉल हैं उन पर इन्हें लागू किया जाए।’

एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने खाने-पीने की दुकानों, होटल, रेस्त्रां आदि को लेकर नया आदेश जारी किया है। इन पर संचालकों, मालिकों और प्रबंधकों का नाम और पता अनिवार्य रूप से लगाना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि शेफ और वेटर को मास्क और दस्ताने पहनने चाहिए, इसके अलावा होटल और रेस्तरां में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए। खाने-पीने की चीजों में थूक और मूत्र मिलाने की घटनाओं का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला किया। इससे पहले कांवड़ रूट पर दुकानों पर नाम लिखने का आदेश दिया गया था तो इस पर काफी विवाद हुआ था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। उच्चतम न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी थी।

Previous Post

परम सुख है संतोष : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा, कंगना की टिप्पणी पर बोलें मोदी: राहुल गांधी

Next Post
700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा, कंगना की टिप्पणी पर बोलें मोदी: राहुल गांधी

700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा, कंगना की टिप्पणी पर बोलें मोदी: राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In