• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे को झटका: अजय अशर MITRA से हटाए गए

March 8, 2025
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट

April 24, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

April 24, 2026
उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

April 24, 2026
400 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब

April 24, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”

April 24, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

April 24, 2026
भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

April 24, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम

April 24, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में

April 24, 2026
बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

April 24, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे के नाम पर एमवीए में बढ़ी सहमति, कांग्रेस पर दबाव

April 24, 2026
रोहिणी आचार्य

बिहार में एलपीजी को लेकर राजनीति गरमाई, विपक्ष ने सरकार को घेरा

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे को झटका: अजय अशर MITRA से हटाए गए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 8, 2025
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
एकनाथ शिंदे

File Photo

डेस्क:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी अजय अशर को नीति आयोग की तर्ज पर गठित राज्य सरकार की विचारक संस्था (थिंक टैंक) महाराष्ट्र इन्स्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (MITRA) से हटा दिया गया। यह कदम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री शिंदे के बीच तनाव की खबरों के बीच उठाया गया है। रियल एस्टेट डेवलपर अशर को उस समय नियुक्त किया गया था जब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वह महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान (MITRA) में राजेश क्षीरसागर के साथ दो उपाध्यक्षों में से एक थे।

एक सरकारी आदेश में बताया गया कि NCP नेता और विधायक दिलीप वाल्से पाटिल और भाजपा विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि क्षीरसागर को बरकरार रखा गया है। यानी नए आदेश के मुताबिक थिंक टैंक संस्था में अब तीन उपाध्यक्ष होंगे।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने राज्य सरकार द्वारा अपनी विचारक संस्था में फेरबदल करने और शिंदे के सहयोगी को हटाने के कदम का स्वागत किया, जिसे शिंदे के प्रभाव को कम करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। राउत ने कहा, ‘‘अजय अशर एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं और वह शिंदे के करीबी सहयोगी हैं। अगर देवेंद्र जी ने यह रुख अपनाया है, तो हम इसका स्वागत करते हैं।’’

कौन हैं अजय अशर
अजय अशर ठाणे के एक प्रमुख बिल्डर हैं और किसान नगर इलाके में कई निर्माण परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। यह इलाका एकनाथ शिंदे के प्रभावशाली विधानसभा क्षेत्र में आता है। अशर को पहले कांग्रेस के पूर्व पार्षद मनोज शिंदे का करीबी माना जाता था। साल 2000 में जब एकनाथ शिंदे शिवसेना में सक्रिय हुए और दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के सहयोग से राजनीति में आगे बढ़ गए। तब शिंदे के विधायक बनते ही अजय अशर उनके करीबी बन गए। कहा जाता है कि शिंदे के करीबी होने की वजह से अशर को ठाणे में कई पुनर्विकास परियोजनाओं में प्राथमिकता मिली।

2022 में जब शिंदे मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अशर को MITRA का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया लेकिन पिछले साल महायुति सरकार के गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच मतभेद की खबरें आती रही हैं। अब फडणवीस के इस कदम और शिंदे के कार्यकाल में लिए गए कुछ फैसलों को पलटने को दोनों सहयोगी दलों के बीच टकराव के तौर पर देखा जा रहा है।

Previous Post

लोहार जाति को ST में शामिल करने की चिराग पासवान की मांग

Next Post

महिलाओं के अधिकारों पर हमले, ‘हमें मुकाबला करना होगा’:एंटोनियो गुटेरेस

Next Post
महिलाओं के अधिकारों पर हमले, ‘हमें मुकाबला करना होगा’:एंटोनियो गुटेरेस

महिलाओं के अधिकारों पर हमले, 'हमें मुकाबला करना होगा':एंटोनियो गुटेरेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट
  • बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
  • उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन
  • श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब
  • 2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In