डेस्क:लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का अनुरोध केन्द्र सरकार से किया है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय जनजातीय मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि लोहार जाति ऐतिहासिक जाति है। संविधान के अनुसूची में 1950 से लोहार जाति को जनजाति की सूची में रखा गया है। अपने पत्र के साथ उन्होंने राष्ट्रीय संग्रहालय में सदियों से लगा लोहार डेनसिटी के साक्ष्य की प्रति भी संलग्न किया है।
आपको बता दें इससे पहले चिराग पासवान ने साल 2016 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। तब उन्होने तत्कालीन कानून मंत्री कानून मंत्री को राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के कमरा नं0 11 में लोहार वंश हिन्दी में लोहार अंग्रेजी में लोहारा की अंकित छायाप्रति दिखाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अंग्रेजी शब्द को लोहारा पढ़ा वे साजिश करके लोहार जाति को अनुसूचित जाति की सूची से वंचित करने की साजिश अविद्वतापूर्ण पाप किया है। ऐसे लोगों की खोज करके उन्हें दंडित करने की जरूरत है। इस संबंध में मैंने 2016 में प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखा था, जिसके पत्रांक सं0 48/20 को भारत सरकार ने रद्द किया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

