• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आईपीओ

फुजियामा पावर सिस्टम्स का आईपीओ: 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

March 8, 2025
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

April 24, 2026
आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

April 24, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

फुजियामा पावर सिस्टम्स का आईपीओ: 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 8, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
आईपीओ

डेस्क:आरंभिक सार्वजनिक पेशकश  मार्केट में उत्तर प्रदेश की रूफ-टॉप सोलर सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी- फुजियामा पावर सिस्टम्स की एंट्री होने वाली है। दरअसल, इस कंपनी ने आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दोबारा दाखिल किए हैं। आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रमोटर्स द्वारा 2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश की जाएगी। कंपनी के प्रमोटर पवन कुमार गर्ग, योगेश दुआ ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 1 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे।

बता दें कि फुजियामा पावर सिस्टम्स ने 28 दिसंबर 2024 को आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। हालांकि, बाद में इसने 12 फरवरी 2025 को अपना ड्राफ्ट दस्तावेज वापस ले लिया। ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम बनाने वाली यह कंपनी प्री-आईपीओ राउंड में 120 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर कंपनी ने अपना प्री-आईपीओ प्लेसमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया तो नए इश्यू से रकम कम हो जाएगी। बता दें कि मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स पब्लिक इश्यू को संभालने वाले बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज के साथ फुजियामा पावर सिस्टम्स सोलर पीसीयू, सोलर ऑफ-ग्रिड, ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड इनवर्टर, सोलर पैनल, पल्स चौड़ाई मॉड्यूलेशन चार्जर और लिथियम-आयन और ट्यूबलर बैटरी सहित कई प्रोडक्ट प्रोवाइड करता है। यह दादरी, उत्तर प्रदेश में सोलर पैनल के निर्माण के लिए एक नई फैसलिटीज विकसित करने, ग्रेटर नोएडा सुविधा में एक और सोलर इन्वर्टर के अलावा लिथियम-आयन बैटरी लाइन की स्थापना की प्रक्रिया में है।

मध्य प्रदेश के रतलाम में सोलर इन्वर्टर, सोलर पैनल और लिथियम-आयन बैटरी के लिए मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज स्थापित करने को 180 करोड़ रुपये तक खर्च होंगे। इसके अलावा नए इश्यू फंड्स में से 275 करोड़ रुपये का उपयोग लोन चुकाने के लिए किया जाएगा। शेष रकम सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाएगी।

फुजियामा पावर सिस्टम्स ने मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के लिए 45.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। पिछले वित्त वर्ष के 24.4 करोड़ रुपये से 86 प्रतिशत अधिक है। राजस्व 39.2 प्रतिशत बढ़कर 924.7 करोड़ रुपये हो गया, जो इसी अवधि के दौरान 664 करोड़ रुपये था।

Previous Post

आरबीआई ने 4 एनबीएफसी पर 76.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Next Post

एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिला उद्यमियों के लिए विशेष योजनाएं शुरू कीं

Next Post
एसबीआई

एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिला उद्यमियों के लिए विशेष योजनाएं शुरू कीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया
  • आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल
  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In