• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गंगा दशहरा 2026 आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और दान का महत्व

गंगा दशहरा 2026 आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और दान का महत्व

May 25, 2026
केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव

केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव

May 27, 2026
राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

May 27, 2026
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

हार के बाद तृणमूल में घमासान, ममता बनर्जी पर बढ़ा राजनीतिक दबाव

May 27, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की अपील, पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी

May 27, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चुनाव आयोग को बड़ी राहत

May 27, 2026
आसाराम

आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, उम्रकैद बरकरार

May 27, 2026
केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

May 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को राहत

May 27, 2026
बायजूज़ संस्थापक को छह माह की जेल, 70 हजार डॉलर का जुर्माना

बायजूज़ संस्थापक को छह माह की जेल, 70 हजार डॉलर का जुर्माना

May 27, 2026
जब कूटनीति शर्तों पर टिकने लगे: मध्य-पूर्व की बदलती शक्ति राजनीति

जब कूटनीति शर्तों पर टिकने लगे: मध्य-पूर्व की बदलती शक्ति राजनीति

May 27, 2026
गाज़ा में बड़ा ऑपरेशन: इज़राइल ने हमास कमांडर मुहम्मद ओदेह को किया ढेर

गाज़ा में बड़ा ऑपरेशन: इज़राइल ने हमास कमांडर मुहम्मद ओदेह को किया ढेर

May 27, 2026
भारत–बांग्लादेश सीमा पर हलचल, अवैध घुसपैठ पर सख्ती का असर

भारत–बांग्लादेश सीमा पर हलचल, अवैध घुसपैठ पर सख्ती का असर

May 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

गंगा दशहरा 2026 आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और दान का महत्व

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 25, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
गंगा दशहरा 2026 आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और दान का महत्व

The image was created by Gemini

आज, 25 मई 2026 दिन सोमवार को गंगा दशहरा का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व मां गंगा के धरती पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है, इसलिए इसे गंगावतरण दिवस भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और मां गंगा की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति दस प्रकार के पापों से मुक्त होकर सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति करता है।

स्कंद पुराण में वर्णित है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के पश्चात तिल मिश्रित जल से अर्घ्य अर्पित करने पर मनुष्य के दस पाप नष्ट हो जाते हैं। इस वर्ष गंगा दशहरा पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

गंगा दशहरा 2026 शुभ मुहूर्त

  • दशमी तिथि प्रारम्भ – 25 मई 2026, प्रातः 4:30 बजे
  • दशमी तिथि समाप्त – 26 मई 2026, प्रातः 5:10 बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 4:04 बजे से 4:45 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त – प्रातः 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:36 बजे से 3:31 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त – सायं 7:09 बजे से 7:30 बजे तक
  • अमृत काल – रात्रि 8:33 बजे से 10:14 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:58 बजे से 26 मई को 12:39 बजे तक
  • रवि योग – पूरे दिन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज प्रातः से ही स्नान-दान, जप, तप और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ समय रहेगा। जो श्रद्धालु गंगा तट तक नहीं पहुंच सकते, वे घर में गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कर भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

गंगा दशहरा पर क्या करें?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आज व्रत रखकर मां गंगा का पूजन करना विशेष फलदायी माना गया है। ब्रह्म पुराण और वाराह पुराण में उल्लेख मिलता है कि गंगाजल के समीप या गंगा का स्मरण करते हुए गंगास्तोत्र का दस बार पाठ करने से व्यक्ति के पापों का क्षय होता है तथा उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पूजन के समय मां गंगा को दस की संख्या में सामग्री अर्पित करने की परंपरा है। श्रद्धालु पुष्प, पान, लौंग, इलायची, फल, मिष्ठान और दीपक आदि दस-दस की संख्या में अर्पित कर सकते हैं।

दान का विशेष महत्व

गंगा दशहरा पर दान-पुण्य का अत्यंत महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि आज के दिन सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मणों, जरूरतमंदों और गौसेवा के लिए दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से अन्न, वस्त्र, जलपात्र, छाता और फल का दान शुभ माना गया है।

मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन श्रद्धापूर्वक स्नान, पूजन और दान करने वाला व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करता है तथा अंततः मोक्ष का अधिकारी बनता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं एवं उपलब्ध पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। विभिन्न क्षेत्रों और परंपराओं में मान्यताओं तथा मुहूर्तों में अंतर संभव है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व अपने स्थानीय विद्वान या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Previous Post

आज का राशिफल – 25 मई 2026

Next Post

घर पर बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम का मुरब्बा

Next Post
घर पर बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम का मुरब्बा

घर पर बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम का मुरब्बा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव
  • राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर
  • हार के बाद तृणमूल में घमासान, ममता बनर्जी पर बढ़ा राजनीतिक दबाव
  • भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की अपील, पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी
  • एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चुनाव आयोग को बड़ी राहत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In