अहमदाबाद : एक बार फिर पाक की भारत को नशे के गर्त में धकेलने के नापाक मसूबो का पर्दाफाश हुआ है। एक बार फिर पाकिस्तान से समुन्दर के रस्ते भारत में घुसाई जा रही करोडो की ड्रग्स जप्त की गई है। BSF ने गुजरात के सर क्रीक इलाके से 250 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स बरामद की है। बरामद 49 पैकेटों में हेरोइन होने की आशंका जताई गई है। पकड़े जाने के डर से पाकिस्तानी स्मगलर्स ने ये मादक पदार्थ समुद्र में फेंक दिया था। बीएसएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि 30 और 31 मई 2022, को कोस्ट गार्ड और एटीएस गुजरात पुलिस ने आईएमबीएल के निकट व सरक्रीक और जखाऊ पोर्ट के बीच से एक पाकिस्तानी बोट अल नोमान को जब्त किया था।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

