• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्य श्री

ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

November 11, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय का 15 वां दीक्षांत समारोह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 11, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
आचार्य श्री
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा जगे संयम की चेतना – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

सूरत:अपनी पावन प्रज्ञा से जन मानस के अज्ञान तमस को हरने वाले युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में जैन विश्व भारती मान्य विश्वविद्यालय, लाडनूं का 15 वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। विश्वविद्यालय के आध्यात्मिक अनुशास्ता की पावन सन्निधि में विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने हेतु इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रदान विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री दिनेश माहेश्वरी की गरिमामय उपस्थिति थी। विश्व विद्यालय द्वारा श्री दिनेश माहेश्वरी को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई।

संस्थान प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूज्य गुरूदेव ने नमस्कार महामंत्रोच्चार कराया। जैविभा संस्थान के कुलपति श्री बछराज दूगड़ ने संस्थान का परिचय प्रस्तुत किया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जैविभा के कुलाधिपति माननीय श्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात विभिन्न विभागों के अनेक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।

केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मेरा सौभाग्य है मुझे इस दीक्षांत समारोह से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय विश्व का शायद पहला मोबिलिटी विश्वविद्यालय है। मैं आज खुद को बहुत प्रसन्न महसूस कर रहा हूं। मैं अनेक विश्वविद्यालयों को जनता हूं किंतु यह संस्थान जीवन मूल्यों को सिखाता है।

परमपूज्य अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी ने उपाधि धारकों को प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा – व्यक्ति ज्ञान का अर्जन करे ताकि वह श्रुत–ज्ञान का अर्जन कर सके। ज्ञान प्राप करे जिससे मन की चंचलता पर अंकुश लगे। मन जितना एकाग्र होगा चेतना उतनी ही अच्छे स्थिति में हो सकती है। साथ ही ज्ञान प्राप्त कर व्यक्ति अपने आप को सदाचार में स्थापित करे। धर्मानुसार आचरण करे। व्यक्ति के पास ज्ञान होता है तो स्वयं के साथ वह दूसरों का भी भला कर सकता है। हमारे जीवन, समाज और राष्ट्र की अनेक समस्याओं के मूल में असंयम होता है। मन , वचन, वाणी पर नियंत्रण नहीं है तो अनेक प्रकार की समस्याएं हो सकती है। वर्तमान में उपभोक्तावादी युग है। भोगोपभोग का परिमाण हो। आवश्यकताओं और इच्छाओं के मध्य अंतर को व्यक्ति पहचाने।

गुरूदेव ने आगे बताया कि भौतिक पदार्थों के प्रति अवांछनीय आकर्षण होता है वह भी असंयम है। विद्यार्थी पढ़ते है उनका ज्ञान बढ़ता है, साथ में संयम की चेतना भी आए। आचार्य श्री तुलसी जो जैविभा के प्रथम अनुशास्ता थे उन्होंने संयम का आंदोलन चलाया – अणुव्रत आंदोलन। अणुव्रत का प्रसिद्ध घोष है ‘संयम ही जीवन है’। आचार्य श्री तुलसी एक संत पुरुष थे और उनका राजनीति के क्षेत्र में भी प्रभाव रहा। देश को भौतिक, आर्थिक, शैक्षिक विकास भी चाहिए साथ ही देश में नैतिकता का, आध्यात्मिकता का भी विकास हो।

आचार्य श्री के आव्हान से दीक्षांत समारोह में उपस्थित सभी उपाधि धारकों ने आजीवन शराब एवं ड्रग्स के नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा स्वीकार की।

Previous Post

कालिया कुमारस्वामी’ टिप्पणी पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला

Next Post

वडोदरा में IOCL रिफाइनरी में भीषण आग और विस्फोट

Next Post
वडोदरा में IOCL रिफाइनरी में भीषण आग और विस्फोट

वडोदरा में IOCL रिफाइनरी में भीषण आग और विस्फोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In