• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हेना शहाब से मिले लालू और तेजस्वी यादव, शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधरेंगे?

हेना शहाब से मिले लालू और तेजस्वी यादव, शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधरेंगे?

August 8, 2024
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

हेना शहाब से मिले लालू और तेजस्वी यादव, शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधरेंगे?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 8, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
हेना शहाब से मिले लालू और तेजस्वी यादव, शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधरेंगे?

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीवान के पूर्व सांसद और दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधारने में जुट गए हैं। लालू प्रसाद यादव ने शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब से पटना में बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान लालू के बेटे एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनके परिवार के लालू फैमिली से रिश्ते बिगड़ गए थे। लोकसभा चुनाव 2024 में सीवान सीट से हेना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस कारण आरजेडी प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक लालू और तेजस्वी यादव ने बुधवार शाम पटना में एक एमएलसी के आवास पर हेना शहाब से मुलाकात की। लालू परिवार की हेना के साथ लंबी मंत्रणा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार हेना शहाब के माध्यम से आरजेडी सीवान में मुस्लिम वोटों के बिखराव को रोकने की कवायद कर रहा है। इसी सिलसिले में आरजेडी के दोनों शीर्ष नेताओं का साथ उनकी मुलाकात हुई है। इस मीटिंग में देश एवं बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थितिपरबातचीतहुई। माना जा रहा है कि सीवान लोकसभा हारने के बाद आरजेडी, शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधारने में जुटी है। अगले साल बिहार विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है, ऐसे में हेना शहाब के बगावती तेवरों से पार्टी को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

सीवान के बाहुबली रहे शहाबुद्दीन का लालू प्रसाद यादव से बहुत करीबी रिश्ता रहा। लालू की पार्टी में रहते हुए शहाबुद्दीन सीवान से चार बार सांसद रहे। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे शहाबुद्दीन का 1 मई 2021 को कोरोना से निधन हो गया था। इसके बाद से आरजेडी ने उनके परिवार से किनारा कर दिया था। एक दौर में बहुत करीबी रहे दोनों परिवारों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद हेना शहाब सीवान में अपने पति की राजनीतिक जमीन को फिर से मजबूत करने में लग गईं। लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय लड़ीं हेना को 2.93 लाख वोट मिले। हालांकि, जेडीयू की विजयलक्ष्मी कुशवाहा के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि इस चुनाव में आरजेडी को तीसरे नंबर पर रहना पड़ा।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भी लालू परिवार की ओर से हेना शहाब को मनाने की कोशिश की गई थी। इसी कारण सीवान का टिकट भी होल्ड पर रखा गया था। जब बात नहीं बन पाई तो आरजेडी ने पूर्व विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा।

 

Previous Post

‘बांग्लादेश से सबक लें युवा, यहां भी कई मुद्दे’; क्या बोल गईं महबूबा मुफ्ती

Next Post

संयम बरतें जज, कोर्ट ही सर्वोच्च नहीं; HC की आलोचना से CJI चंद्रचूड़ हुए आहत

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

संयम बरतें जज, कोर्ट ही सर्वोच्च नहीं; HC की आलोचना से CJI चंद्रचूड़ हुए आहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
  • बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच
  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In