• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंदुजा परिवार के सदस्यों को जेल की सजा, नौकरों का करते थे शोषण

हिंदुजा परिवार के सदस्यों को जेल की सजा, नौकरों का करते थे शोषण

June 22, 2024
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

हिंदुजा परिवार के सदस्यों को जेल की सजा, नौकरों का करते थे शोषण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 22, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंदुजा परिवार के सदस्यों को जेल की सजा, नौकरों का करते थे शोषण

जिनेवा। स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने शुक्रवार को हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को घरेलू नौकरों का शोषण करने के आरोप में साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुनाई है। नौकरों का शोषण उनके जिनेवा स्थित विला में किया गया था। हालांकि, आपराधिक अदालत ने अरबपति परिवार के सदस्यों को नौकरों की अवैध मानव तस्करी के आरोपों में बरी कर दिया। इन नौकरों में से अधिकतर अशिक्षित भारतीय थे, जो जिनेवा में उनके आलीशान झील किनारे स्थित विला में काम करते थे।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, परिवार के चार सदस्यों में से कोई भी जिनेवा की अदालत में मौजूद नहीं था। हालांकि मामले में पांचवें आरोपी नजीब जियाजी अदालती कार्यवाही में शामिल हुए। जियाजी हिंदुजा परिवार के बिजनेस मैनेजर हैं। उन्हें 18 महीने की निलंबित सजा सुनाई गई। निलंबित सजा एक कानूनी व्यवस्था है जिसमें किसी व्यक्ति को किसी अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर जेल की सजा नहीं दी जाती है, लेकिन भविष्य में उस अपराध के लिए उसे सजा दी जा सकती है।

स्विट्जरलैंड की अदालत ने भारतीय मूल के व्यवसायी प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी, बेटे और बहू को श्रमिकों का शोषण करने और अनधिकृत रोजगार प्रदान करने का दोषी पाया। हालांकि मानव तस्करी के आरोपों को खारिज कर दिया गया। अदालत ने कहा कि कर्मचारी उन शर्तों को समझते थे जिन पर वे सहमत होकर काम करने आए थे।

हिंदुजा परिवार दशकों से स्विट्जरलैंड में रह रहा है। उन पर श्रमिकों के पासपोर्ट जब्त करने, उन्हें स्विस फ्रैंक के बजाय रुपये में भुगतान करने, उनकी आवाजाही पर बैन लगाने और उन्हें कम वेतन पर अत्यधिक लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा था। उनसे ज्यादा देर काम करवाकर केवल 8 डॉलर (करीब 650 रुपये) प्रति दिन के हिसाब से पैसे दिए। प्रशासन का ये भी आरोप है कि हिंदुजा परिवार ने इन लोगों के पासपोर्ट रख लिए थे और इनके कहीं आने-जाने पर पाबंदियां लगा दी थीं। प्रकाश हिंदुजा को पहले भी 2007 में इसी तरह के, हालांकि कमतर आरोपों में दोषी ठहराया गया था, लेकिन वकीलों का आरोप है कि उन्होंने उचित दस्तावेज के बिना लोगों को काम पर रखना जारी रखा।

पिछले हफ्ते यह पता चला कि परिवार ने पीड़ितों के साथ एक अघोषित समझौता कर लिया है। स्विस अधिकारियों ने पहले ही हीरे, माणिक (Ruby) और एक प्लैटिनम हार सहित कई संपत्तियां जब्त कर ली हैं, जिनका इस्तेमाल कानूनी फीस और संभावित दंड को कवर करने के लिए किया जा सकता है। सरकारी वकीलों के अनुसार, रसोइयों और घरेलू सहायकों सहित कर्मचारियों को कभी-कभी बहुत कम या बिना छुट्टी के दिन में 18 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। उन्हें स्विस कानून के तहत आवश्यक राशि का दसवां हिस्सा से भी कम भुगतान किया जाता था। कुछ कर्मचारी कथित तौर पर अपस्केल कोलोग्नी स्थित कोठी के बेसमेंट में सोते थे, कभी-कभी फर्श पर गद्दे बिछाकर सोते थे।

कुछ कर्मचारी कथित तौर पर केवल हिंदी बोलते थे। उन्हें पैसे भारत स्थित बैंक खाते में दिए जाते थे जिनका वे इस्तेमाल तक नहीं कर पाते थे। स्विस अधिकारियों द्वारा लाया गया एक अलग टैक्स का मामला प्रकाश हिंदुजा के खिलाफ लंबित है। प्रकाश हिंदुजा ने 2000 में स्विस नागरिकता प्राप्त की थी। हिंदुजा परिवार, जिसमें प्रकाश और उनके तीन भाई शामिल हैं, वे विभिन्न क्षेत्रों में फैले एक औद्योगिक समूह का नेतृत्व करते हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने उनकी कुल संपत्ति का अनुमान लगभग 20 बिलियन डॉलर लगाया है।

हिंदुजा ग्रुप को संस्थापक परमानंद दीपचंद हिंदुजा अविभाजित भारत में सिंध के प्रसिद्ध शहर शिकारपुर में पैदा हुए थे। 1914 में, उन्होंने भारत की व्यापार और वित्तीय राजधानी, बॉम्बे (अब मुंबई) की यात्रा की। हिंदुजा ग्रुप को वेबसाइट के अनुसार वहां उन्होंने जल्दी ही व्यापार की बारीकियां सीख लीं। हिंदुजा परिवार की जड़ें भारत में हैं और इसी नाम से एक कारोबारी घराना भी चलाता है, जो कई सारी कंपनियों का एक समूह है। इसमें कंस्ट्रक्शन, कपड़े, ऑटोमोबाइल, ऑयल, बैंकिंग और फ़ाइनेंस जैसे सेक्टर भी शामिल हैं।

इंसानों से ज्यादा कुत्तों पर खर्च

स्विस सरकारी वकील यवेस बर्टोसा के अनुसार, परिवार ने कथित तौर पर अपने पालतू कुत्ते पर अपने एक नौकर को दिए गए वेतन से ज्यादा पैसे खर्च किए। बर्टोसा ने यह जानकारी भारतीय कर्मचारियों की कथित तस्करी और शोषण से संबंधित एक मुकदमे के दौरान पेश की। सोमवार को अभियोक्ता ने हिंदुजा परिवार की हरकतों की तीखी आलोचना की थी और इसमें शामिल लोगों के लिए साढ़े पांच साल तक की जेल की सजा की सिफारिश की थी। बर्टोसा की दलीलें कर्मचारियों और हिंदुजा परिवार द्वारा दी गई गवाही और मामले की जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों पर आधारित थीं।

वकील ने कहा, “उन्होंने एक कुत्ते पर अपने एक नौकर से भी ज्यादा खर्च किया।” उन्होंने कहा कि महिला को एक समय में 7 स्विस फ्रैंक ($7.84) के बराबर भुगतान किया जाता था, जो सप्ताह में सात दिन हर रोज 18 घंटे काम करती थीं। उन्होंने “पालतू जानवर” के बजट की ओर इशारा किया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि परिवार ने अपने पालतू कुत्ते पर एक साल में 8,584 स्विस फ्रैंक खर्च किए। बर्टोसा ने आगे कहा कि कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट में काम के घंटे या छुट्टी के दिन तय नहीं थे, बल्कि यह था कि वे अपने मालिकों की जरूरत के अनुसार उपलब्ध रहें। चूंकि उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे, उनके पास खर्च करने के लिए कोई स्विस फ्रैंक नहीं था और वे अपने मालिक की अनुमति के बिना घर से बाहर नहीं जा सकते थे। उनके पास बहुत कम या कोई आजादी नहीं थी।

Previous Post

नीतीश ने क्यों छोड़ा था इंडिया अलायंस, गठबंधन सहयोगी ने किया ये दावा

Next Post

दिल्ली में CNG महंगा, नोएडा-गाजियाबाद में भी बढ़ी कीमत; पूरी लिस्ट

Next Post
दिल्ली में CNG महंगा, नोएडा-गाजियाबाद में भी बढ़ी कीमत; पूरी लिस्ट

दिल्ली में CNG महंगा, नोएडा-गाजियाबाद में भी बढ़ी कीमत; पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In