• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आप-कांग्रेस हरियाणा में भी साथ लड़ेंगे चुनाव? गठबंधन के मूड में हैं राहुल गांधी

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस-आप में सीट बंटवारे पर खींचतान शुरू, सपा की भी एंट्री

September 4, 2024
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर भड़के तेज प्रताप, मानहानि के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस-आप में सीट बंटवारे पर खींचतान शुरू, सपा की भी एंट्री

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 4, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आप-कांग्रेस हरियाणा में भी साथ लड़ेंगे चुनाव? गठबंधन के मूड में हैं राहुल गांधी

File Photo

हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले कांग्रेस और भाजपा की तरह आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने दम पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, मगर अब ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे आप की मंशा बदल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप हाथ मिला सकते हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों पार्टियों के बीच एक सैद्धांतिक समझौता हो गया है, लेकिन अब सीटों के बंटवारे पर बात बननी बाकी है। आप के साथ गठबंधन पर हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने पत्रकारों से कहा, “गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत बहुत ही शुरुआती चरण में है। हम इस पर विचार कर रहे हैं। हमारे बीच किसी बात पर सहमति बनती है तो जरूर सूचना दी जाएगी।” हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में सीटों की सहमति बनने के बीच अब समाजवादी पार्टी (सपा) की भी एंट्री हो गई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती बातचीत में 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के लिए आप ने 10 सीटें मांगी हैं, जबकि कांग्रेस पांच से सात सीटें देने को तैयार है। वहीं कांग्रेस कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को भी एक सीट देने को तैयार है। पहले बताया गया था कि राहुल गांधी के आग्रह के बावजूद हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने आप को ज्यादा सीटें देने में हिचकिचाहट दिखाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने चार से ज्यादा सीटें देने से इंकार कर दिया, जबकि आप ने 20 सीटों की मांग की थी। मगर अब  सपा की एंट्री से सीट बंटवाले का फॉर्मूला बदलता नजर आ रहा है।

इससे पहले बताया गया था कि कांग्रेस और आप के साथ गठबंधन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मुलाकात आज रात या कल हो सकती है।

हालांकि, यह साफ नहीं है कि आप और कांग्रेस का यह गठबंधन हरियाणा चुनाव तक कायम रहता है या यह 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 2013 से हर चुनाव जीतने वाली आप इस बार मुश्किल में है क्योंकि पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में जेल में हैं। ऐसे में आप का नेतृत्व कमजोर नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस पहले ही गठबंधन के पक्ष में नजर आ रही है। इससे पहले, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सलाह दी थी कि इंडिया गठबंधन के सदस्य मिलकर चुनाव लड़ें, ताकि वोटों का बंटवारा न हो।

बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा में कांग्रेस और आप का गठबंधन हुआ था। हरियाणा की 10 में जहां कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी वहीं आप ने एक सीट पर अपने उम्मीदवार को खड़ा किया था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जहां पांच सीटें जीतीं, वहीं आप कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल से लगभग 29 हजार वोटों से हार गई थी।

इस बार सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस खुद को मजबूत स्थिति में मान रही है। वहीं कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने सोमवार को हुई बैठक में 49 सीटों के लिए नामों पर फैसला किया है। पार्टी अपने मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दे सकती है, जबकि नए चेहरों में राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और मशहूर पहलवान विनीत फोगाट के नाम शामिल हो सकते हैं। अब देखना यह है कि आप और कांग्रेस हरियाणा में एक साथ आकर भाजपा को चुनौती देने में कामयाब होते हैं या नहीं।

Previous Post

आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे MCD में चुनाव, L-G ने पलट दिया पूरा खेल

Next Post

नोएडा से दिल्ली के तुगलकाबाद तक मेट्रो चलाने की तैयारी, फरीदाबाद तक मिलेगा फायदा

Next Post
नोएडा से दिल्ली के तुगलकाबाद तक मेट्रो चलाने की तैयारी, फरीदाबाद तक मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली के तुगलकाबाद तक मेट्रो चलाने की तैयारी, फरीदाबाद तक मिलेगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
  • टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In