• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नोएडा से दिल्ली के तुगलकाबाद तक मेट्रो चलाने की तैयारी, फरीदाबाद तक मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली के तुगलकाबाद तक मेट्रो चलाने की तैयारी, फरीदाबाद तक मिलेगा फायदा

September 4, 2024
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर भड़के तेज प्रताप, मानहानि के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

नोएडा से दिल्ली के तुगलकाबाद तक मेट्रो चलाने की तैयारी, फरीदाबाद तक मिलेगा फायदा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 4, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
नोएडा से दिल्ली के तुगलकाबाद तक मेट्रो चलाने की तैयारी, फरीदाबाद तक मिलेगा फायदा

नोएडा। नोएडा को मेट्रो के जरिये दक्षिणी दिल्ली से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन के सेक्टर-142 स्टेशन से सीधे दिल्ली के तुगलकाबाद को मेट्रो से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सर्वे कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर मेट्रो चल रही है। इस लाइन पर सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन बना हुआ है। सेक्टर-142 से तुगलकाबाद तक मेट्रो का नया कॉरिडोर बनाने पर विचार किया जा रहा है। यह यमुना को पार करते हुए बनेगा। यह कॉरिडोर करीब 15 किलोमीटर लंबा होगा। यह नोएडा-दिल्ली के बीच तीसरा मेट्रो कॉरिडोर होगा।

अधिकारियों की मानें तो डीएमआरसी ने तीन नए कॉरिडोर तैयार करने के लिए मेट्रो टोपोग्राफी सर्वे कराने का निर्णय लिया है। यह कॉरिडोर सेक्टर-142 से दिल्ली के तुगलकाबाद, समयपुर बादली से कुंडली और कुंडली से सोनीपत बीच बनाया जाना प्रस्तावित है। पहले से ही साकेत से तुगलकाबाद तक मेट्रो लाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। नोएडा से दिल्ली के बीच कॉरिडोर बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लोगों को अधिक फायदा होगा।

नोएडा के सेक्टर-128, 129, 130, 137, 142, रायपुर, बख्तावरपुर, छपरौली, मंगरौली, झट्टा बादौली, गढ़ी शाहदरा समेत काफी सेक्टर और गांवों में रहने वालों को इसका फायदा मिलेगा। लोग इस मेट्रो के जरिये दिल्ली के खानपुर, साकेत और महरौली की तरफ भी आसानी से जा सकेंगे।

फरीदाबाद-पलवल की तरफ पहुंचना आसान होगा

इस कॉरिडोर के बनने पर हरियाणा के फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल की तरफ पहुंचना भी आसान हो जाएगा। दिल्ली से बल्लभगढ़ के बीच मेट्रो चल रही है। इसको आगे पलवल तक ले जाने की योजना पर काम चल रहा है। नोएडा-दिल्ली के बीच बनने वाले कॉरिडोर का लिंक इस मेट्रो लाइन में दिया जाएगा। ऐसे में लोग मेट्रो के जरिये भी आसानी से पलवल तक जा सकेंगे।

कालिंदी कुंज पर लंबे जाम में फंसते हैं लोग

नोएडा से बदरपुर, तुगलकाबाद, फरीदाबाद और अन्य इलाकों में आने-जाने के लिए कालिंदी कुंज बॉर्डर का मात्र एक रास्ता है। यहां लोग सुबह-शाम लोग जाम में फंसते हैं।

नोएडा होते हुए 27 रूट पर ई-बसें चलेंगी

वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एरिया के आंतरिक हिस्से और गाजियाबाद और दिल्ली के लिए 27 रूट पर ई-बसें चलाने की तैयारी है। इस मामले में मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि योजना का विस्तृत अध्ययन कर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। करीब 100 ई-बसें चलनी प्रस्तावित हैं। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के समक्ष उत्तर प्रदेश के उपक्रम डायरेक्ट्रेट अर्बन ट्रांसपोर्ट की टीम ने ई-बसों के संचालन का लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। सीईओ ने बताया कि पहले चरण में नोएडा के आंतरिक मार्गो, नोएडा से ग्रेटर नोएडा, नोएडा से दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद के बीच ई-बसें चलाई जाएंगी। इन्हीं रूट से संबंधित विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि 100 ई-बसों की योजना का विस्तृत अध्ययन कर जल्द प्रक्रिया बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रूट का सर्वे का काम काफी पूरा कर लिया गया है।

ा।

Previous Post

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस-आप में सीट बंटवारे पर खींचतान शुरू, सपा की भी एंट्री

Next Post

भारत ने अपने ही टोक्यो के रिकॉर्ड को किया चूर-चूर, पैरालंपिक में रचा इतिहास

Next Post
भारत ने अपने ही टोक्यो के रिकॉर्ड को किया चूर-चूर, पैरालंपिक में रचा इतिहास

भारत ने अपने ही टोक्यो के रिकॉर्ड को किया चूर-चूर, पैरालंपिक में रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
  • टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In