नई दिल्ली:अगर आप इन दिनों निवेश करे की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा मौका है। देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को हाल में बढ़ा दिया है। दरों में वृद्धि के बाद सात दिन से लेकर 10 साल तक के FD पर 4.80 प्रतिशत तक के ब्याज दर से लेकर 7.25 प्रतिशत तक की ब्याज दी जा रही है।
गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर में भी बैंक ने ब्याज दर को बढ़ाया था। उस समय दो करोड़ से कम की एफडी पर 7 दिनों से लेकर 10 सालों तक की एफडी पर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा था, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अधिकतम 7.75 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा था।
एक्सिस बैंक की नई ब्याज दरें
- 7 दिनों से लेकर 45 दिनों तक की एफडी पर 4.80 प्रतिशत की ब्याज दर
- 46 दिनों से लेकर 60 दिनों तक की एफडी पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर
- 60 दिनों से लेकर 6 महीने तक की एफडी पर 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर
- 6 महीने से लेकर 9 महीने तक की एफडी पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर
- 9 महीने से लेकर एक साल तक की एफडी पर 6.65 प्रतिशत की ब्याज दर
- एक साल से अधिक और दो साल तक की एफडी पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर
- दो साल से अधिक और 10 साल की एफडी पर 7.00 प्रतिशत की ब्याज द
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी की नई ब्याज दरें
- 7 दिनों से लेकर 45 दिनों तक की एफडी पर 4.80 प्रतिशत की ब्याज दर
- 46 दिनों से लेकर 60 दिनों तक की एफडी पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर
- 60 दिनों से लेकर 6 महीने तक की एफडी पर 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर
- 6 महीने से लेकर 9 महीने तक की एफडी पर 6.75 प्रतिशत की ब्याज दर
- 9 महीने से लेकर एक साल तक की एफडी पर 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर
- एक साल से अधिक और दो साल तक की एफडी पर 8.00 प्रतिशत की ब्याज दर
- दो साल से अधिक और 10 साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत की ब्याज दर













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
