• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इलेक्ट्रिक बसों से दिल्ली की बल्ले-बल्ले!18 लाख पेड़ लगाने जितना फायदा

इलेक्ट्रिक बसों से दिल्ली की बल्ले-बल्ले!18 लाख पेड़ लगाने जितना फायदा

August 3, 2024
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

इलेक्ट्रिक बसों से दिल्ली की बल्ले-बल्ले!18 लाख पेड़ लगाने जितना फायदा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
इलेक्ट्रिक बसों से दिल्ली की बल्ले-बल्ले!18 लाख पेड़ लगाने जितना फायदा

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल 1500 इलेक्ट्रिक बसों ने दो साल में वायु प्रदूषण से जूझती दिल्ली की हवा में 91 हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड का जहर घुलने से बचाया है। प्राकृतिक तरीके से इतना प्रयास करने के लिए 18.20 लाख पेड़ लगाने पड़ते। इतनी बड़ी संख्या में पेड़ लगाने के लिए फंड के साथ जगह की भी आवश्यकता होती। यह खुलासा परिवहन विभाग की और से दो साल की अवधि में तैयार की गई समीक्षा रिपोर्ट में हुआ है।

दिल्ली में बीते दो वर्ष में 1500 इलेक्ट्रिक बसों ने 11.20 करोड़ किलोमीटर लंबा सफर तय किया है। इस अवधि में करीब 40 करोड़ यात्रियों ने सफर किया है। परिवहन विभाग ने दिल्ली के 18 डिपो से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है, जल्द ही 42 और डिपो में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारने के बाद तकरीबन दो साल की अवधि की समीक्षा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के बेड़े में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो चुकी हैं। दिल्ली सरकार का दावा है कि 2025 तक सीएनजी की बसों में कमी आने और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 80 फीसदी होने के बाद हर साल दिल्ली की हवा में 4.67 लाख टन कार्बन डाईऑक्साइड घुलनी बंद हो जाएगी। इस प्रयास को पूरा करने के लिए दिल्ली के 60 बस डिपो में विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है।

सीएनजी बस अगस्त 2025 तक हटेंगी

डीटीसी के बेड़े में शामिल सीएनजी की 2966 बसों की मियाद अगले साल तक पूरी हो जाएगी। जैसे-जैसे बसों की 15 साल की अवधि पूरी होती जाएगी, वैसे-वैसे उन्हें सड़कों से हटा दिया जाएगा। अगस्त 2025 तक यह सभी बसें सड़कों से हट जाएंगी और इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक बसें संचालित कर दी जाएंगी। दिल्ली सरकार के इन प्रयास ने हवा में जहर घुलने से रोक दिया है।

सर्दियों में प्रदूषण रोकने को योजना बनाई जाएगी : गोपाल राय

नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण की रोकथाम की कवायद अभी से शुरू हो गई है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को बताया कि विशेषज्ञों के साथ मिलकर दिल्ली के लिए शीतकालीन कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए 21 अगस्त को दिल्ली सचिवालय में राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। सर्दियों में होने वाले प्रदूषण की रोकथाम को लेकर शुक्रवार दिन में पर्यावरण मंत्री ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा हुई। जाड़े के मौसम में हर इलाके में कूड़ा जलाया जाता है।

Previous Post

यूपी में होने वाले उपचुनाव में रालोद को गठबंधन में मिल सकती है एक सीट

Next Post

IND vs SL मैच टाई होने के बावजूद क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? समझें नियम

Next Post
IND vs SL मैच टाई होने के बावजूद क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? समझें नियम

IND vs SL मैच टाई होने के बावजूद क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? समझें नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In