सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है सावन में शिवजी की विधि-विधान से पूजा करने और सोमवार व्रत रखने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और महादेव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। दृक पंचांग के अनुसार,इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। कहा जाता है कि सावन माह में शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों से जलाभिषेक करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनचाही मुराद पूरी करते हैं। आइए जानते हैं सावन सोमवार व्रत की लिस्ट और जलाभिषेक के लिए विशेष सामग्री की लिस्ट…
सावन सोमवार व्रत की लिस्ट : इस साल सावन के कुल 5 सोमवार व्रत रखे जाएंगे।
1. पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024
2. दूसरा सावन सोमवार व्रत – 29 जुलाई 2024
3. तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024
4. चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024
5. पांचवा सावन सोमवार व्रत – 19 अगस्त 2024
इन 7 चीजों से करें जलाभिषेक :
- मान्यता है गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
- कहा जाता है कि दही से अभिषेक करने पर भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों को धन-संपदा का वरदान देते हैं।
- धन, सुख-सौभाग्य में बरकत के लिए शिवजी का शहद और घी से अभिषेक करना शुभ फलदायी माना गया है।
- मान्यता है कि शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करने से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है।
- सरसों के तेल से भी शिवलिंग पर अभिषेक करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे शत्रु परास्त होते हैं।
- दूध-शक्कर से शिवजी का जलाभिषेक करना मंगलकारी माना गया है। कहा जाता है कि इससे जीवन के सभी दुख-संकट दूर होते हैं।
- शिवलिंग पर जल और इत्र से जलाभिषेक कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन की दिक्कतें भी दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

