• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

इंदौर में दूषित पेयजल से तबाही, 8 मौतों का दावा; 100+ बीमार

December 31, 2025
कच्चे आम की खट्टी-मीठी आइसक्रीम: गर्मियों का सबसे ठंडा स्वाद

कच्चे आम की खट्टी-मीठी आइसक्रीम: गर्मियों का सबसे ठंडा स्वाद

May 28, 2026
बेलपत्र का रहस्य: भोलेनाथ की आराधना में क्यों ज़रूरी?

प्रदोष व्रत : शिव कृपा प्राप्ति का संध्या-व्रत

May 28, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 28 मई 2026

May 28, 2026
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश

May 27, 2026
“दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी

“दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी

May 27, 2026
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

May 27, 2026
उपकारी की अवज्ञा-अवहेलना से बचने का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

उपकारी की अवज्ञा-अवहेलना से बचने का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

May 27, 2026
केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव

केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव

May 27, 2026
राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

May 27, 2026
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

हार के बाद तृणमूल में घमासान, ममता बनर्जी पर बढ़ा राजनीतिक दबाव

May 27, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की अपील, पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी

May 27, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चुनाव आयोग को बड़ी राहत

May 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

इंदौर में दूषित पेयजल से तबाही, 8 मौतों का दावा; 100+ बीमार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 31, 2025
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

डेस्क :देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान बना चुके इंदौर में कथित तौर पर दूषित पेयजल ने गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त फैलने के बाद अब तक 8 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने फिलहाल 3 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। इस घटना में 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और सभी मरीजों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाए जाने की घोषणा की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भागीरथपुरा इलाके में पिछले एक सप्ताह के दौरान दूषित पानी पीने से बीमार पड़े 6 महिलाओं सहित 8 लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डायरिया से जिन तीन मौतों की पुष्टि हुई है, उनमें नंदलाल पाल (70), उर्मिला यादव (60) और तारा कोरी (65) शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि प्रकोप की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के 2,703 घरों का सर्वे किया और लगभग 12,000 लोगों की जांच की। इनमें से 1,146 लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि अपेक्षाकृत गंभीर स्थिति वाले 111 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 18 मरीज इलाज के बाद घर लौट चुके हैं। सीएमएचओ के अनुसार, मरीजों ने बताया कि दूषित पानी पीने के बाद उन्हें उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की भारी कमी की समस्या शुरू हुई।

इस बीच, इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि शुरुआती जांच में ड्रेनेज का पानी पेयजल लाइन में मिलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम स्थिति पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मेयर ने भरोसा दिलाया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भागीरथपुरा के लोगों का आरोप है कि नगर निगम के नल कनेक्शन से लंबे समय से दूषित पानी आ रहा था, जिसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्रीय पार्षद कमल बाघेला ने बताया कि 25 दिसंबर को सप्लाई किए गए पानी से असामान्य गंध आ रही थी और आशंका है कि उसी पानी के सेवन से लोग बीमार पड़े।

अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों का दर्द भी सामने आया है। नंदलाल पाल के बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि उनके पिता को 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं, क्षेत्र के निवासी जितेंद्र प्रजापत ने बताया कि उनकी बहन सीमा प्रजापत (50) की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से नल का पानी पीने में कड़वा लग रहा था। लोगों को शक है कि या तो पानी में अत्यधिक मात्रा में जलशोधन रसायन मिला दिया गया या फिर ड्रेनेज का पानी पेयजल लाइन में मिल गया। उमा कोरी के पति बिहारी कोरी ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, ताकि किसी और परिवार को अपनों को खोने का दर्द न सहना पड़े।

गौरतलब है कि इंदौर अपनी पेयजल जरूरतों के लिए नर्मदा नदी पर निर्भर है। नर्मदा का पानी खरगोन जिले के जलूद से लगभग 80 किलोमीटर दूर से पाइपलाइन के जरिए शहर तक लाया जाता है और नगर निगम द्वारा घर-घर आपूर्ति की जाती है। अब इस पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Previous Post

पवार–अडानी की तस्वीर और महाविकास अघाड़ी की मुश्किलें

Next Post

2026 राशिफल: धैर्य से निर्णय, स्थायी सफलता की दिशा

Next Post
2026 राशिफल

2026 राशिफल: धैर्य से निर्णय, स्थायी सफलता की दिशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कच्चे आम की खट्टी-मीठी आइसक्रीम: गर्मियों का सबसे ठंडा स्वाद
  • प्रदोष व्रत : शिव कृपा प्राप्ति का संध्या-व्रत
  • आज का राशिफल – 28 मई 2026
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश
  • “दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In