स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को बुधवार को 17 रनों से हराया और लगातार चौथी जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। शिवम दुबे ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 31 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 7 गेंदों में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 27 गेंद में 31 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 34 रन और हार्दिक पांड्या ने 21 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों में रिंकू ने 6 रन जोड़े। पहले विकेट के रूप में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। मैक्स 20 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। कॉलिन और आर्यन को भी वरुण ने पवेलियन भेजा। लीडे ने 23 गेंद में सर्वाधिक 33 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 10 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। नीदरलैंड की ओर से वीक ने दो विकेट लिए।
भारत ने मैच से पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए—अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को शामिल किया। नीदरलैंड ने नोह क्रोस को एकादश में जगह दी।
इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत का अगला मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका से होगा, जबकि नीदरलैंड दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
