• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इंग्लैंड की राजनीति में भारत की धमक,26 भारतवंशी बने सांसद; देखें लिस्ट

इंग्लैंड की राजनीति में भारत की धमक,26 भारतवंशी बने सांसद; देखें लिस्ट

July 6, 2024
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

इंग्लैंड की राजनीति में भारत की धमक,26 भारतवंशी बने सांसद; देखें लिस्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
इंग्लैंड की राजनीति में भारत की धमक,26 भारतवंशी बने सांसद; देखें लिस्ट

नई दिल्ली। ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। आम चुनाव में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 412 और ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 121 सीटें मिलीं। 650 में 648 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। सुनक ने हार स्वीकार करते हुए स्टार्मर को जीत की बधाई दी है। इस चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं पर इंग्लैंड की जनता ने खूब भरोसा किया है। इस चुनाव में 26 भारतवंशी जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले यह दोगुना के करीब है। आपको बता दें कि इससे पूर्व 2019 के आम चुनाव में 15 भारतवंशी जीते थे।

संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के लिए सबसे अधिक भारतवंशी लेबर पार्टी के टिकट पर जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शानदार जीत के लिए कीर स्टार्मर को बधाई दी है।

लेबर पार्टी में सबसे ज्यादा भारतवंशी
लेबर पार्टी की वरिष्ठ पार्टी नेता सीमा मल्होत्रा अपने फेलथम और हेस्टन निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। पूर्व सांसद कीथ वाज की बहन और गोवा मूल की वालेरी वाज वाल्सॉल और ब्लॉक्सविच में विजयी हुई हैं। लीजा नंदी को विगान में सफलता मिली है। ​​ब्रिटिश सिख सांसद प्रीत कौर गिल, तनमनजीत सिंह धेसी, नवेंदु मिश्रा और नादिया व्हिटोम ने भी जीत दर्ज की। वहीं, जस अठवाल, बैगी शंकर, सतवीर कौर, हरप्रीत उप्पल, वरिंदर जूस, गुरिंदर जोसन, कनिष्क नारायण, सोनिया कुमार, सुरीना ब्रेकनब्रिज, किरीथ एंटविस्टल, जीवन संधेर और सोजन जोसेफ ने भी चुनाव में जीत का परचम लहराया है।

कंजर्वेटिव से सुनक भी जीते
निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यॉर्कशायर में रिचमंड और नॉर्थलेर्टन निर्वाचन क्षेत्र में निर्णायक जीत के साथ ब्रिटिश भारतीयों की जीत का नेतृत्व किया है। कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं को टोरी सांसद भी कहा जाता है। अपनी सीट फिर से जीतने वाले अन्य प्रमुख ब्रिटिश भारतीय टोरी नेताओं में पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और प्रीति पटेल शामिल हैं। गगन महिंद्रा ने अपनी साउथ वेस्ट हर्टफोर्डशायर सीट पर जीत हासिल की। वहीं, शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र में विजय प्राप्त की। वह यहां से भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं। लिबरल डेमोक्रेट्स ने 60 से अधिक सीट हासिल करके सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें भारतीय मूल की मुनीरा विल्सन को ट्विकेनहैम निर्वाचन क्षेत्र से फिर से जीत हासिल हुई है।

कीर स्टार्मर बने प्रधानमंत्री
लेबर पार्टी के नेता और मानवाधिकार अधिवक्ता कीर स्टार्मर को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। स्टार्मर ने शुक्रवार को बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की, जिसके बाद वह आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए। स्टार्मर ने भारतीय मूल के लोगों के साथ लेबर पार्टी के संबंधों में बदलाव की वकालत की है।

इन्हें लेबर पार्टी से जीत मिली
1. वेलेरी वेज
2. लीसा नंदी
3. तन्मजीत सिंह
4. नवेंदु मिश्रा
5. नादिया व्हिट्टोम
6. जस अथवाल
7. बैगी शंकर
8. सतवीर कौर
9. हरप्रीत उप्पल
10. वरिंदर जस
11. गुरिंदर जोसन
12. कनिष्का नारायण
13. सोनिया कुमार
14. सुरीना ब्रेकनब्रिज
15. किरिथ एंटविस्टल
16. जीवुन संधेर
17. सोजन जोसफ

कंजर्वेटिव पार्टी से जीतने वाले प्रत्याशी
1. ऋषि सुनक
2. सुएला ब्रेवरमैन
3. प्रीति पटेल
4. गगन मोहिंद्रा
5. शिवानी राजा

अन्य पार्टी से जीतने वाले उम्मीदवार
1. मुनीरा विल्सन
2. निगेल फराज

Previous Post

एक और बैंक पर लगा ताला, आरबीआई क्यों रद्द करता है लाइसेंस, जानें डिटेल

Next Post

बाहर से लाया गया, राहुल से लोको पायलटों की मुलाकात पर क्या बोला रेलवे

Next Post
बाहर से लाया गया, राहुल से लोको पायलटों की मुलाकात पर क्या बोला रेलवे

बाहर से लाया गया, राहुल से लोको पायलटों की मुलाकात पर क्या बोला रेलवे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
  • बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच
  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In