• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जेएमएम में मेरा अपमान हुआ, सभी विकल्प खुले; चंपाई सोरेन ने कर दी खुली बगावत

जेएमएम में मेरा अपमान हुआ, सभी विकल्प खुले; चंपाई सोरेन ने कर दी खुली बगावत

August 18, 2024
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

April 22, 2026
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

जेएमएम में मेरा अपमान हुआ, सभी विकल्प खुले; चंपाई सोरेन ने कर दी खुली बगावत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 18, 2024
in झारखंड, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
जेएमएम में मेरा अपमान हुआ, सभी विकल्प खुले; चंपाई सोरेन ने कर दी खुली बगावत

File Photo

रांची:बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच चंपाई सोरेन ने खुली बगावत कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर खुला पत्र लिख जेएमएम से अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इस वक्त उनके पास तीन विकल्प हैं जिनमें से वह कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में जेएमएम से नाराजगी की वजह बताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद बतौर सीएम उनके कार्यक्रमों को उन्हें बिना बताए रद्द कर दिया गया और जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो उन्हें बताया गया कि 3 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है और उस बैठक तक वह बतौर सीएम किसी भी कार्यक्रम में नहीं जा सकते।

अपमान का कड़वा घूंट पिया- चंपाई सोरेन

उन्होंने कहा, क्या लोकतंत्र में इस से अपमानजनक कुछ हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे? अपमान का यह कड़वा घूंट पीने के बावजूद मैंने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण सुबह है, जबकि दोपहर में विधायक दल की बैठक होगी, तो वहां से होते हुए मैं उसमें शामिल हो जाऊंगा। लेकिन, उधर से साफ इंकार कर दिया गया।

‘विधायक दल का एजेंडा तक नहीं बताया’

चंपाई सोरेन ने कहा, कहने को तो विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है, लेकिन मुझे बैठक का एजेंडा तक नहीं बताया गया था। बैठक के दौरान मुझ से इस्तीफा मांगा गया। मैं आश्चर्यचकित था, लेकिन मुझे सत्ता का मोह नहीं था, इसलिए मैंने तुरंत इस्तीफा दे दिया, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी चोट से दिल भावुक था।

उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब- चंपाई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया।

उन्होंने कहा, मैंने भारी मन से विधायक दल की उसी बैठक में कहा कि – “आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।” इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे। पहला, राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। उस दिन से लेकर आज तक, और आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक, इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।

Previous Post

कोलकाता रेप केस का SC ने लिया संज्ञान, CJI चंद्रचूड़ खुद करेंगे सुनवाई

Next Post

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन

Next Post
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान
  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In