• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर पीएम बोले-जम्मू कश्मीर में लिखी जा रही विकास की नई कहानी

कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर पीएम बोले-जम्मू कश्मीर में लिखी जा रही विकास की नई कहानी

April 24, 2022
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर पीएम बोले-जम्मू कश्मीर में लिखी जा रही विकास की नई कहानी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 24, 2022
in मुख्य समाचार, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर पीएम बोले-जम्मू कश्मीर में लिखी जा रही विकास की नई कहानी

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। सांबा में पीएम मोदी ने मंच में पहुंचकर हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर लोगों का अभिवादन किया। यहां पीएम ने 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखी, रतले जल विद्युत परियोजना (850 मेगावाट) का उद्घाटन किया। साथ ही क्वार जल विद्युत परियोजना (540 मेगावाट) का भी शिलान्यास किया।

अब कश्मीर के नौजवानों को रोजगार मिलेगा- PM
मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, न ये जगह मेरे लिए नई है और न मैं आपके लिए नया हूं। मेरे लिए खुशी की बात है कि आज यहां कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का लोकार्पण हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य में तेजी से काम चल रहा है। इन प्रयासों से बहुत बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। आज अनेक परिवारों को गांवों में उनके घर के प्रॉपर्टी कार्ड भी मिले हैं। ये स्वामित्व कार्ड गांवों में नई संभावनाओं को प्रेरित करेंगे।

मैं बोलता हूं पल्ली के लोगों ने कर दिखाया-PM
मैं लाल किले से सबका प्रयास बोलता हूं। पल्ली के नागरिकों ने यह करके दिखाया है। यहां के पंच और सरपंच बता रहे थे कि यहां कार्यक्रम तय हुआ तो सरकार के लोग और कॉन्ट्रेक्टर्स आते थे, यहां कोई ढाबा नहीं है। यहां लंगर नहीं चलता है। ये लोग आ रहे हैं तो उनके खाने का क्या करें। सबने मुझे बताया कि हर घर से कोई 20 रोटी लाता और कोई 30 रोटी। 10 दिन से गांववालों ने सभी को खाना खिलाया है।

मोदी बोले- 2020 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का संकल्प है। इस दिशा में जम्मू-कश्मीर ने बड़ी पहल की है। हिंदुस्तान ने ग्लास्गो के संकल्प को जम्मू-कश्मीर की छोटी पंचायत पल्ली में लागू किया गया। ये पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत की तरफ आगे बढ़ रही है। इस बड़ी उपलब्धि और विकास के कामों के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई।

मनोज सिन्हा ने कहा कि PM ने जम्मू-कश्मीर में नई औद्योगिक योजना दी है। आजादी के बाद से अब तक सिर्फ 15,000 करोड़ रुपए का निवेश था, अब हमने 52,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा है जबकि 38,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन PM करेंगे। हमें उम्मीद है कि निवेश 70,000 करोड़ रुपए को पार करेगा।

बता दें कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद पीएम का यह पहला दौरा है। पीएम सांबा जिले की पल्ली पंचायत से कुछ ही देर में देश की ग्राम सभाओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे, यह कार्यक्रम 3 घंटे तक चलेगा।

प्रधानमंत्री की इस सभा से ठीक पहले जम्मू के सांबा में एक ब्लास्ट हुआ है। इस जगह से 12 किमी दूर प्रधानमंत्री की सभा होनी है। जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट एक खेत में हुआ है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अमृत सरोवर नामक एक नई पहल भी शुरू करेंगे। पीएम ने ट्वीट किया, ‘मैं अमृत सरोवर पहल का उद्घाटन करने के लिए उत्सुक हूं, जो हमारे जल निकायों को फिर से जीवित करने और पानी की हर बूंद को संरक्षित करने का सामूहिक प्रयास है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिलों में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है।’

बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन
पीएम 3,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन किया। पीएमओ के अनुसार, 8.45 किलोमीटर लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी को 16 किमी कम कर देगी और यात्रा के समय को लगभग डेढ़ घंटे कम करेगी।

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के तीन रोड पैकेज की आधारशिला
इसके अलावा, पीएम मोदी 7,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस के तीन रोड पैकेज की आधारशिला रखी। ये 4/6 लेन एक्सेस नियंत्रित दिल्ली-कटरा-अमृतसर एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए हैं। इसके तहत NH-44 पर बाल्सुआ से गुरहा बैलदारन, हीरानगर; गुरहा बैलदारन, हीरानगर से जाख, विजयपुर और जख, विजयपुर से कुंजवानी, जम्मू, जम्मू से जम्मू एयरपोर्ट तक होगा।

रातले और क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की आधारशिला
प्रधानमंत्री रातले और क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर लगभग 5,300 करोड़ रुपए की लागत से 850 मेगावाट की रतले और 4,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 540 मेगावाट की क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा।

जम्मू और कश्मीर में जन औषधि केंद्रों के नेटवर्क का और विस्तार करने और सस्ती कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए, 100 केंद्रों को फंक्शनल बनाया गया है।

 

Previous Post

शाहिद कपूर की फिल्म ने दूसरे दिन दिखाया जोर! 50 प्रतिशत बेहतर हुआ कलेक्शन

Next Post

हमारे कार्यकर्ता भी नहीं बैठेंगे शांत, सोमैया-कंबोज पर हमले के बाद महाराष्ट्र भाजपा चीफ की चेतावनी

Next Post
हमारे कार्यकर्ता भी नहीं बैठेंगे शांत, सोमैया-कंबोज पर हमले के बाद महाराष्ट्र भाजपा चीफ की चेतावनी

हमारे कार्यकर्ता भी नहीं बैठेंगे शांत, सोमैया-कंबोज पर हमले के बाद महाराष्ट्र भाजपा चीफ की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In