डेस्क:‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फेमस कॉमेडियन कीकू शारदा अपनी कॉमेडी के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। कीकू हाल ही में ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ चुके हैं। इस शो में भी कीकू अपने गेम को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। लोगों ने उनके गेम को काफी पसंद किया। हालांकि, अब वो इस शो में नहीं हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अशनीर ग्रोवर के ‘राइज एंड फॉल’ शो की वजह से उन्होंने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से किनारा कर लिया है। ऐसे में अब आखिरकार खुद कीकू शारदा ने शो छोड़ने की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
कपिल शर्मा शो छोड़ने पर कीकू शारदा का रिएक्शन
कीकू शारदा ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कपिल शर्मा के शो को छोड़ने की अफवाहों के बारे में बात करते हुए, कीकू ने कहा, ‘हां, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे कपिल का शो बहुत पसंद है और ऐसा कभी नहीं होने वाला कि मैं ये शो छोड़ के जाऊंगा।’
मैं स्टेज के ऊपर एंजॉय करता हूं
कीकू शारदा ने आगे कहा, ‘मेरा मतलब मुझे बहुत प्यार है इस शो से और पता नहीं ये बात कैसे इतनी बड़ी हो गई और मैं जब बाहर आया तब मुझे पता चला कि लोग ये सब बातें कर रहे थे कि मैंने शो छोड़ दिया है। मैं क्यों छोड़ूंगा यार। मेरा मतलब है कि मैं वास्तव में उस शो में बहुत एंजॉय करता हूं। उस स्टेज के ऊपर आकर इतनी जादुई चीजें हुई हैं और इतना जादू क्रिएट होता है और इतनी कमाल की और इतनी खूबसूरत टीम है। मैं 13 साल से ये काम कर रहा हूं और मैं तो मतलब जब तक ये शो चलेगा मैं तो रहूंगा।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
