• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केजरीवाल को बड़ा झटका, CBI की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

केजरीवाल फिर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, CBI की गिरफ्तारी को चुनौती

July 1, 2024
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

केजरीवाल फिर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, CBI की गिरफ्तारी को चुनौती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 1, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
केजरीवाल को बड़ा झटका, CBI की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई की गिरफ्तारी और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की अपील को  स्वीकार करते हुए केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पहले से तिहाड़ में बंद केजरीवाल को सीबीआई ने शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था।

रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने दोबारा केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत की मांग की। इस पर कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस दौरान कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से कहा था कि हमारे पास न्यायिक हिरासत में भेजने के अलावा कोई और विकल्प नहीं हैा। आप चाहें तो 2-3 दिन के बाद जमानत के लिए याचिका दाखिल कर सकते हैं। ऐसे में केजरीवाल ने निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं कोर्ट के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी गई है जिसमें सीबीआई को तीन दिनों की कस्टडी सौंपे जाने के दौरान कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लीगल बताया था।

हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई थी रोक

बता दें, हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत के खिलाफ दाखिल की गई ईडी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इस दौरान कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए इसमें कई खामियां भी बताई थी। इसके बाद केजरीवाल ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस बीच सीबीई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जिसेक बाद उन्हें तीन दिनों की सीबीआई कस्टडी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह ईडी  द्वारा दर्ज मनीलॉड्रिंग के एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे। विशेष न्यायाधीश सुनयना शर्मा ने कहा, इस तथ्य पर विचार करते हुए कि कथित साजिश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल रहे हैं जो शारब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में शामिल थे और इसमें ऐसे लोग भी शामिल रहे हैं जो गलत तरीके से अर्जित धन के इस्तेमाल में सहायक के रूप में काम कर रहे थे, मेरा मानना है कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं।

जज ने कहा, जांच अभी भी जारी है और जांच के दौरान इकट्ठे किये जाने वाले अधिक सबूत के संबंध में आरोपी से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता हो सकती है। इस तरह, आरोपी अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। सबूतों पर गौर करते हुए अदालत ने कहा कि जांच से पता चला है कि केजरीवाल के करीबी सहयोगी आरोपी विजय नायर आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया प्रभारी थे और उन्होंने 2021-22 की आबकारी नीति में उनके अनुकूल प्रावधानों को शामिल करने को लेकर अनुचित रिश्वत की मांग करने के लिए विभिन्न शराब निर्माताओं और व्यापारियों से संपर्क किया था।

अदालत ने यह भी कहा कि केजरीवाल का नाम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत विभिन्न अपराधों के लिए आपराधिक षड्यंत्र के मुख्य षड्यंत्रकारियों में से एक के रूप में सामने आया है। कोर्ट ने कहा, इस मामले में साउथ ग्रुप के लोगों सहित 17 आरोपियों के खिलाफ चार आरोपपत्र पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी (आईओ) ने केस डायरी में बताया है कि हिरासत में पूछताछ के दौरान केजरीवाल ने सहयोग नहीं किया और ना ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलुओं का खुलासा किया।

Tags: अरविंद केजरीवाल
Previous Post

हमें घमंडी बोलते थे, पिछली सरकार के 17 मंत्री हारे; राज्यसभा में खरगे

Next Post

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में बुराड़ी जैसा कांड

Next Post
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में बुराड़ी जैसा कांड

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में बुराड़ी जैसा कांड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In